300 करोड़ की हैकिंग के बाद CoinDCX ने की वापसी, लौटाया सबका पैसा

300 करोड़ की हैकिंग के बाद CoinDCX ने की वापसी, लौटाया सबका पैसा

4 mins read
998 views
August 4, 2025

CoinDCX के को-फाउंडर और CEO सुमित गुप्ता ने बताया कि हमने सबसे पहले यही ध्यान रखा कि यूजर्स का भरोसा बना रहे और उनके पैसे पूरी तरह सुरक्षित रहें।

CoinDCX : भारत की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी कंपनी CoinDCX ने एक बार फिर से अपनी सर्विस शुरू कर दी है। 13 जून को कंपनी में 300 करोड़ का बड़ा साइबर हमला हुआ था, लेकिन अच्छी खबर यह है कि किसी भी यूजर के पैसे नहीं गए। यह चोरी CoinDCX के अपने सिस्टम से नहीं बल्कि दूसरी कंपनी BitGo के वॉलेट सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से हुई थी।

CEO ने क्या कहा?

CoinDCX के को-फाउंडर और CEO सुमित गुप्ता ने बताया कि हमने सबसे पहले यही ध्यान रखा कि यूजर्स का भरोसा बना रहे और उनके पैसे पूरी तरह सुरक्षित रहें। किसी का भी पैसा रोका नहीं गया और सभी withdrawal पूरे किए गए है। उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना उनके लिए एक बड़ा सबक था और कंपनी इसकी पूरी जिम्मेदारी लेती है।

मामले से जुड़ा इंजीनियर गिरफ्तार

30 जुलाई को बेंगलुरु साइबर क्राइम पुलिस ने शुभम आनंद नाम के CoinDCX के एक 30 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि शुभम ने कंपनी के सिस्टम में छेड़छाड़ कर पैसे दूसरी जगह ट्रांसफर करने में मदद की थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

लोगों का भरोसा अभी भी कायम

इतनी बड़ी घटना के बावजूद CoinDCX ने जुलाई में अब तक का सबसे ज्यादा ट्रेडिंग वॉल्यूम रिकॉर्ड किया है। इससे साफ है कि लोग अब भी कंपनी पर भरोसा कर रहे हैं।

CoinDCX की कब हुई थी शुरूआत

CoinDCX की शुरुआत 2018 में मुंबई से हुई थी। आज यह भारत की करीब 80% Crypto मार्केट को कंट्रोल करती है। कंपनी के पास 10,000 करोड़ से ज्यादा की Crypto प्रोपर्टी है और सालाना कमाई 1,179 करोड़ से भी ज्यादा है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/cboe-new-proposal-crypto-etf-approval-will-not-much-time/

https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/ripple-bny-partnership-rlusd-will-super-secure-custody/

अब CoinDCX का सपना है कि वो भारत की पहली Crypto डेकाकॉर्न बने। कंपनी को उम्मीद है कि अगर सरकार की तरफ से साफ नियम मिल जाएं तो वह जल्द ही इस मुकाम पर पहुंच सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

क्या ChatGPT को टक्कर दे पाएगा चीन का Wide Research? जानें इसकी खासियत
Previous Story

क्या ChatGPT को टक्कर दे पाएगा चीन का Wide Research? जानें इसकी खासियत

इतने होशियार होने के बाद भी साइबर स्कैम में क्यों फंसते हैं भारतीय?
Next Story

इतने होशियार होने के बाद भी साइबर स्कैम में क्यों फंसते हैं भारतीय?

Latest from Cryptocurrency

crypto news bitcoin dip solana quantum upgrade

क्रिप्टो मार्केट अपडेट: बिटकॉइन में गिरावट, लेकिन सोलाना और पुजी पेंग्विन्स ने चौंकाया!

Crypto Market Dip: क्रिप्टो बाजार के लिए पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव और बड़ी घोषणाओं भरा रहा है। एक तरफ जहां कीमतों में गिरावट ने निवेशकों

Don't Miss