Solana DEX Raydium ने 190 मिलियन डॉलर से ज्यादा के RAY टोकन खरीदे

Solana DEX Raydium ने 190 मिलियन डॉलर से ज्यादा के RAY टोकन खरीदे

5 mins read
1.2K views
July 18, 2025

Raydium इन Buyback के लिए अपने ट्रेडिंग फी से होने वाली कमाई का इस्तेमाल करता है। मई 2025 में प्लेटफॉर्म ने करीब 9.1 मिलियन डॉलर की ग्रॉस रिवेन्यू कमाई की थी।

Raydium: Raydium ने अबतक 190 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कीमत वाले अपने ही RAY टोकन को वापस खरीद लिया है। इसकी जानकारी बुधवार को दी गई है। Raydium ने ये Buyback प्रोग्राम 2024 में शुरू किया था। इसका मकसद है RAY टोकन होल्डर्स को रिवेन्यू शेयर करना और मार्केट में मौजूद RAY टोकन की संख्या को कम करना है। इस कदम से टोकन की वैल्यू स्थिर रखने और कम्युनिटी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

6.91 करोड़ RAY टोकन खरीद चुका है

Raydium ने अब तक करीब 6.91 करोड़ के RAY टोकन खरीद चुका है जो टोकन की कुल सर्कुलेटिंग सप्लाई का लगभग 25% हिस्सा रहा है। यह अपडेट 0xINFRA नाम के एक प्रोजेक्ट कंट्रीब्यूटर ने X पर शेयर किया है। जब ये अपडेट आया तब RAY टोकन की कीमत करीब 2.95 डॉलर थी। उस हिसाब से टोकन का कुल मार्केट कैप लगभग 800 मिलियन डॉलर था लेकिन Buyback की वजह से कम हुई सप्लाई को ध्यान में रखें तो फ्लोट एडजस्टेड मार्केट कैप लगभग 593 मिलियन डॉलर बैठती है।

Buyback के लिए यूज किए गए थे

Raydium इन Buyback के लिए अपने ट्रेडिंग फी से होने वाली कमाई का इस्तेमाल करता है। मई 2025 में प्लेटफॉर्म ने करीब 9.1 मिलियन डॉलर की ग्रॉस रिवेन्यू कमाई की थी। इसमें से 4.8 मिलियन डॉलर सिर्फ टोकन Buyback के लिए यूज किए गए थे। अगर यही रफ्तार बनी रहे तो साल भर में 57 मिलियन डॉलर RAY होल्डर्स को रिटर्न किया जा सकता है जो कि पूरे साल के टोकन इमीशन से ज्यादा है।

60 मिलियन डॉलर से ज्यादा की वैल्यू के एसेट्स रखता है

हालांकि, कुछ एक्सपर्ट मानते हैं कि Buyback केवल दिखावा है, लेकिन Raydium का Buyback प्लान लगातार और मजबूत दिखाई देता है। इसका ट्रेजरी अब तक 60 मिलियन डॉलर से ज्यादा की वैल्यू के एसेट्स रखता है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/social-media/instagram/you-can-earn-money-from-snapchat-know-easy-way/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/20-dangerous-crypto-wallet-apps-found-on-google-play-store/

बता दें कि Raydium  इस फील्ड में अकेला नहीं है जो ऐसा कर रहा है। Solana पर बने Pump.fun और HYPE जैसे DeFi प्लेटफॉर्म भी अब यह काम कर रहे हैं। Raydium का यह कदम बाकी प्रोजेक्ट्स के लिए एक मिसाल बन सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

सरकार का फरमान, FB और Instagram पर रोकी जाए कन्नड़ ऑटो ट्रांसलेशन
Previous Story

सरकार का फरमान, FB और Instagram पर रोकी जाए कन्नड़ ऑटो ट्रांसलेशन

AI और फ्यूचर जॉब को लेकर ये क्या बोल गए सैम ऑल्टमैन?
Next Story

AI और फ्यूचर जॉब को लेकर ये क्या बोल गए सैम ऑल्टमैन?

Latest from Cryptocurrency

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 

Don't Miss