मार्केट में आया 10,000 का सिक्का! आपको मिला क्या? जानें सच्चाई

5 mins read
1.6K views
June 6, 2025

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने हलचल मचा दी है, जिसमें 10,000 का एक चमकदार सिक्का दिखाया गया है।

10,000 Coin Viral on Social Media: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने हलचल मचा दी है, जिसमें 10,000 हजार का एक चमकदार सिक्का दिखाया गया है। लोग इसे शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि भारत सरकार जल्द ही 10,000 हजार का सिक्का लॉन्च करने जा रही है। कुछ लोग इसे गर्व से शेयर कर रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं। ऐसे में अब सवाल ये है कि क्या इस दावे में कोई सच्चाई है?

वायरल हो रही तस्वीर और दावा

तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर यह लिखा जा रहा है कि ‘भारत में अब 10,000 हजार का सिक्का आने वाला है, इससे आप कितने सहमत हैं?’  इस तरह के दावों ने लोगों के बीच भ्रम फैला दिया है और बहुत से लोग इसे सच मानने लगे हैं, लेकिन जब इस दावे की गंभीरता से पड़ताल की गई, तो पता चला कि यह दावा पूरी तरह झूठा और भ्रामक है।

क्या है असलियत?

सरकार या RBI की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। RBI की वेबसाइट या हाल की किसी भी रिपोर्ट में 10,000 हजार के सिक्के का कोई जिक्र नहीं है। यह तस्वीर असल में AI की मदद से बनाई गई है, न कि किसी असली सिक्के की है।

अभी कौन-कौन से सिक्के चलन में हैं?

RBI के अनुसार, वर्तमान में भारत में जो सिक्के चलन में हैं, उनमें 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये शामिल हैं। इन सिक्कों की ढलाई SPMCIL द्वारा की जाती है। यह संस्था भारत सरकार के अधीन काम करती है और इसके चार मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा मिंट हैं। सिक्कों की ढलाई के बाद इन्हें RBI द्वारा बाजार में जारी किया जाता है।

वायरल तस्वीर का सच

जिस सिक्के की तस्वीर वायरल हो रही है, वह पूरी तरह से डिजिटल तकनीक या AI द्वारा बनाई गई है। इसमें सिक्के पर बना डिजाइन, रंग और टेक्स्ट देखने से साफ पता चलता है कि यह किसी प्रोफेशनल एडिटिंग सॉफ्टवेयर या AI टूल की देन है। न तो ऐसा कोई सिक्का बाजार में आया है और न ही इसकी कोई योजना सरकार या RBI के पास है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple-Tata Partnership: देश बना नया मैन्युफैक्चरिंग हब?
Previous Story

Apple-Tata Partnership: देश बना नया मैन्युफैक्चरिंग हब?

Next Story

Galaxy S25 Edge क्यों हुआ फ्लॉप, नहीं आया यूजर को पंसद

Latest from Cryptocurrency

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 

Don't Miss