सरकार युवाओं के लिए लाई पैसा कमाने का मौका, मिलेगा 15,000 रुपये इनाम

सरकार युवाओं के लिए लाई पैसा कमाने का मौका, मिलेगा 15,000 रुपये इनाम

3 mins read
925 views
July 22, 2025

अगर आप ‘डिजिटल इंडिया’ पर बेस्ड कोई रील बनाते हैं तो आप इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले सकते हैं।

Indian Government Reel Content program: अगर आपको रिल्स बनाना पसंद है तो आपके लिए भारत सरकार ने हाल ही में A Decade of Digital India – Reel Contest प्रोग्राम शरू किया है। इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर आप भी 15,000 रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो यह मौका अपने हाथ से न जाने दें। रील बनाने के शौकीन हैं तो अभी फोन उठाएं और इस कॉम्पीटिशन में अप्लाई करें।

क्यों हो रहा है यह कॉन्टेस्ट?

यह कॉम्पिटिशन ‘डिजिटल इंडिया मिशन’ के 10 साल पूरे होने की खुशी में शुरू की गई है। इस कॉम्पिटिशन का मकसद ऐसे बदलावों को दिखाना है, जो इस पहल के कारण लोगों की लाइफ में आए हैं। अगर आप ‘डिजिटल इंडिया’ पर बेस्ड कोई रील बनाते हैं तो आप इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले सकते हैं। इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने की आखिरी तारीख 1 अगस्त 2025 है।

कैसे करें अप्लाई?

  • इस कॉम्पिटिशनमें हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले MyGov की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ‘A Decade of Digital India – Reel Contest’ लिंक पर आपको क्लिक करना होगा
  • ईमेल, मोबाइल नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट से आप लॉगइन कर सकते हैं।
  • फिर अपनी बनाई गई रील अपलोड करें और सबमिट करें।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/x-flags-press-censorship-concerns-in-india-over-govt-takedown-orders/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/elon-musk-starlink-internet-service-start-in-india/

इस कॉन्टेस्ट में इनाम क्या मिलेगा?

  • टॉप 10 विजेताओं को 15,000 रुपये मिलेंगे।
  • 25 विजेताओं को 10,000 रुपये मिलेंगे।
  • 50 प्रतिभागियों को 5,000 रुपये मिलेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

युवाओं के लिए लॉन्च होंगे AI स्मार्ट ग्लासेस, Lenskart और Snapdragon की हुई डील
Previous Story

युवाओं के लिए लॉन्च होंगे AI स्मार्ट ग्लासेस, Lenskart और Snapdragon की हुई डील

Bitcoin के दीवाने हुए माइकल सेलर, 500 मिलियन डॉलर का IPO किया लॉन्च
Next Story

Bitcoin के दीवाने हुए माइकल सेलर, 500 मिलियन डॉलर का IPO किया लॉन्च

Latest from Latest news

Don't Miss