Curve के फाउंडर ने रखा 17.45 मिलियन CRV फंडिंग प्रस्ताव

12 mins read
8 views
Curve के फाउंडर ने रखा 17.45 मिलियन CRV फंडिंग प्रस्ताव
December 15, 2025

CRV Funding Proposal: Curve Finance के फाउंडर माइकल एगोरोव ने Curve DAO के सामने एक बड़ा ग्रांट प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव में Swiss Stake AG के लिए 17.45 मिलियन CRV टोकन की मांग की गई है। इसका मकसद 2026 तक Curve इकोसिस्टम के डेवलपमेंट, तकनीकी सुधार और DeFi इनोवेशन को लगातार आगे बढ़ाना है।

Curve Finance के फाउंडर ने Swiss Stake AG के लिए 17.45 मिलियन CRV ग्रांट का प्रस्ताव रखा है, जिससे 2026 तक DeFi डेवलपमेंट, crvUSD, Llamalend V2 और क्रॉस-चेन फीचर्स को आगे बढ़ाया जाएगा।

Swiss Stake AG की भूमिका क्यों जरूरी है?

प्रस्ताव के मुताबिक, Curve की शुरुआत 2020 से ही Swiss Stake AG प्रोजेक्ट के टेक्निकल डेवलपमेंट का अहम हिस्सा रहा है। चाहे कोर इंफ्रास्ट्रक्चर हो, नए फीचर्स हों या सिक्योरिटी से जुड़ा काम SSAG की भूमिका हमेशा मजबूत रही है। यह नया ग्रांट प्रस्ताव भी इसी भरोसे पर आधारित है कि आने वाले समय में Curve को हर DeFi क्षेत्र में और बेहतर बनाया जा सके।

एक साल का फंडिंग प्लान क्या है?

ग्रांट प्रस्ताव में एक साल की फंडिंग योजना दी गई है। अगर पूरे साल में पूरा फंड इस्तेमाल नहीं होता, तो बची हुई राशि अगले साल में ट्रांसफर हो जाएगी। अभी तक Swiss Stake AG अपने ऑपरेशन छोटे CRV अलोकेशन और अन्य इनकम सोर्स से चला रहा है। जैसे

  • Curve Lite की डेप्लॉयमेंट
  • Convex, StakeDAO और Yearn जैसे प्लेटफॉर्म्स पर स्टेकिंग

 

इसके बावजूद, कंपनी अभी भी Curve कम्युनिटी के सपोर्ट पर काफी निर्भर है ताकि काम लगातार चलता रहे।

25 से ज्यादा एक्सपर्ट्स की कोर टीम

इस ग्रांट का एक बड़ा उद्देश्य 25 से ज्यादा कोर कॉन्ट्रिब्यूटर्स की टीम को बनाए रखना है। इसमें अनुभवी डेवलपर्स, सिक्योरिटी ऑडिटर्स और रिसर्चर्स शामिल हैं। यही टीम Curve के कोड, नई टेक्नोलॉजी और सिक्योरिटी सिस्टम पर लगातार काम करती है।

2024–2025 में क्या-क्या काम हुआ?

2024–2025 में Swiss Stake AG ने कई अहम अपडेट दिए हैं।

  • crvUSD सिस्टम में सुधार किया गया, जिससे यूज़र्स को ज्यादा फ्लेक्सिबल कोलैटरल और लेंडिंग ऑप्शन मिले
  • क्रॉस-चेन फीचर्स पर काम हुआ, ताकि Curve अलग-अलग ब्लॉकचेन नेटवर्क्स पर आसानी से काम कर सके
  • गवर्नेंस इंटरफेस को सरल बनाया गया, जिससे DAO में भाग लेना आसान हो गया
  • क्वार्टरली रिपोर्टिंग सिस्टम शुरू किया गया, ताकि कम्युनिटी को हर तीन महीने में प्रोग्रेस की जानकारी मिले

इसके अलावा, Llamalend V2 पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और सिक्योरिटी चेक पूरे होने के बाद इसे पब्लिक करने की योजना है। सभी टूल्स और अपडेट्स ओपन-सोर्स हैं, जिससे Curve DAO की डिसेंट्रलाइजेशन सोच बनी रहती है।

READ MORE: Cardano को चाहिए लीडर, तभी चमकेगा Bitcoin DeFi!

2026 के लिए तय किए गए बड़े लक्ष्य

Swiss Stake AG ने 2026 के लिए कई बड़े और जरूरी टारगेट तय किए हैं।

  • Llamalend V2 का विस्तार: इस नए वर्जन में LP और PT कोलैटरल का सपोर्ट बढ़ाया जाएगा। इससे DAO को एडमिन फीस कमाने में भी मदद मिलेगी।
  • FXSwap प्रोजेक्ट: इसका उद्देश्य Curve को ऑन-चेन फॉरेक्स और कम उतार-चढ़ाव वाले एसेट्स का बड़ा प्लेटफॉर्म बनाना है। इसमें गोल्ड जैसे रियल-वर्ल्ड एसेट्स भी शामिल होंगे।
  • crvUSD लेंडिंग सिस्टम में सुधार: नए रिस्क मॉडल्स और ज्यादा कोलैटरल ऑप्शन जोड़े जाएंगे ताकि सिस्टम ज्यादा सुरक्षित और मजबूत बने।
  • क्रॉस-चेन डेप्लॉयमेंट: Curve को कई ब्लॉकचेन नेटवर्क्स पर बेहतर तरीके से इंटीग्रेट किया जाएगा और DAO के साथ तालमेल मजबूत होगा।
  • यूजर इंटरफेस में सुधार: ऐप और टूल्स को और ज्यादा आसान, साफ और समझने योग्य बनाया जाएगा।

इसके अलावा, AMM रिसर्च, नए इकोसिस्टम टूल्स का विकास और मौजूदा AMM डिजाइन को मॉड्यूलर बनाना भी योजना का हिस्सा है। सिक्योरिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार ध्यान दिया जाएगा।

READ MORE: Democrats के नए DeFi प्रस्ताव ने Crypto जगत में मचाई हलचल

ग्रांट की रकम और पारदर्शिता

मांगा गया 17.45 मिलियन CRV टोकन का ग्रांट, जिसकी अनुमानित कीमत करीब CHF 5.3 मिलियन है। यह रकम 12 महीनों में जारी की जाएगी और टोकन एक स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट के जरिए वेस्ट होंगे। अगर फंड पूरा इस्तेमाल नहीं होता, तो वह आगे के लिए रोल ओवर होगा।

Swiss Stake AG इन टोकन्स को लिक्विड स्टेकिंग में लगाकर अतिरिक्त यील्ड भी कमा सकता है, लेकिन वह भी सिर्फ प्रोजेक्ट के काम के लिए होगी। इसकी पूरी जानकारी क्वार्टरली और बाय-एनुअल रिपोर्ट्स में कम्युनिटी को दी जाएगी। सभी डेवलपमेंट और IP ओपन-सोर्स ही रहेंगे।

वैकल्पिक फंडिंग मॉडल पर भी चर्चा

DeFi इंडस्ट्री के जाने-माने नाम मार्टिन क्रुंग ने X पर एक अलग फंडिंग सुझाव दिया। उनके मुताबिक, CRV टोकन जारी करने की बजाय प्रोटोकॉल की कमाई का एक-तिहाई हिस्सा डेवलपमेंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे टोकन सप्लाई नहीं बढ़ेगी और Swiss Stake को फीस बढ़ाने का प्रोत्साहन भी मिलेगा। Curve Finance ने इस आइडिया को ‘सस्टेनेबल अल्टरनेटिव’ बताया है। एक हाइब्रिड मॉडल पर भी चर्चा चल रही है और फिलहाल कम्युनिटी से फीडबैक लिया जा रहा है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

google expressive calling feature dnd urgent call
Previous Story

अब साइलेंट में भी अर्जेंट कॉल की पहचान, DND भी नहीं बनेगा रुकावट

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss