google expressive calling feature dnd urgent call

अब साइलेंट में भी अर्जेंट कॉल की पहचान, DND भी नहीं बनेगा रुकावट

6 mins read
519 views
December 15, 2025

Google DND Mode: फोन साइलेंट या Do Not Disturb मोड पर हो और उसी समय कोई बेहद जरूरी कॉल आ जाए। तो ऐसे में हर यूजर्स को परेशानियों से गुजरना पड़ता था। Google ने इसी परेशानी का हल निकालते हुए अपने फोन ऐप में एक नया फीचर पेश किया है, जो जरूरी कॉल को कभी मिस नहीं होने देगा।

Google ला रहा है स्मार्ट कॉलिंग का नया तरीका। नया फीचर से फोन साइलेंट में भी अर्जेंट कॉल पहचान में करेगा मदद…जानिए पूरी बातें।

क्या है Google का नया समाधान?

Google अपने फोन ऐप के लिए Expressive Calling नाम का नया फीचर रोलआउट कर रहा है। यह सुविधा फिलहाल बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन इसका असर रोजमर्रा की फोन यूज़िंग को काफी आसान बना सकता है।

कैसे बदलेगा कॉल एक्सपीरियंस?

इस फीचर की मदद से यूज़र किसी खास नंबर या कॉल को अर्जेंट के रूप में मार्क कर सकते हैं। जैसे ही ऐसा नंबर कॉल करता है। फोन उसे सामान्य कॉल से अलग तरीके से दिखाता है। खास बात यह है कि अगर फोन DND मोड में भी हो, तब भी ऐसी जरूरी कॉल की पहचान हो जाएगी। सिर्फ रिंग ही नहीं, विज़ुअल और वाइब्रेशन अलर्ट भी Expressive Calling को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह स्क्रीन पर अलग विज़ुअल संकेत दिखाता है। फोन में खास तरह का हैप्टिक या वाइब्रेशन फीडबैक देता है। इससे कॉल तुरंत ध्यान खींचती है और यूज़र को समझ आ जाता है कि यह कोई सामान्य कॉल नहीं है

READ MORE- Phantom Wallet ने अमेरिका में लॉन्च किया अपना डेबिट कार्ड

जरूरी कॉल की पहचान बाद में भी आसान

अगर अर्जेंट कॉल का जवाब उस समय नहीं दिया गया, तो भी यह कॉल कॉल हिस्ट्री में अलग से मार्क रहती है। इससे बाद में यह पहचानना आसान हो जाता है कि कौन-सी कॉल सबसे ज्यादा जरूरी थी। यह खास तौर पर ऑफिस मीटिंग्स के दौरान, रात में फोन साइलेंट रखने वालों के लिए परिवार या इमरजेंसी कॉल मिस होने से बचने के लिए यह फीचर खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है, जो फोन साइलेंट रखते हैं लेकिन जरूरी कॉल मिस नहीं करना चाहते।

READ MORE- Microsoft के AI चीफ ने बताया AI दिग्गजों की टॉप लिस्ट

फीचर मिला या नहीं, ऐसे करें चेक करें

जो यूज़र Google Phone ऐप के बीटा प्रोग्राम से जुड़े हैं, वे फोन की Settings  में जाएं। फिर General में जाकर देख सकते हैं कि Expressive Calling का ऑप्शन दिखाई दे रहा है या नहीं। वैसे विज़ुअल और वाइब्रेशन इफेक्ट वाला टॉगल आमतौर पर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है।

फोन और AI दोनों दिशा में काम

इसी महीने Google ने अपने Gemini ऐप के लिए Gemini 3 Deep Think नाम का नया AI मोड भी पेश किया है।  जो जटिल सवालों और लॉजिकल रीजनिंग में मदद करता है। साफ है कि कंपनी फोन और AI दोनों को और ज्यादा स्मार्ट बनाने की दिशा में काम कर रही है। यह खासकर उन यूजर्स के लिए है जो न विज्ञान और लॉजिकल रीजनिंग से लगाव रखते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

लॉक स्क्रीन से लेकर म्यूजिक तक सब नया! Apple का नया अपडेट क्यों है खास, जानिए
Previous Story

लॉक स्क्रीन से लेकर म्यूजिक तक सब नया! Apple का नया अपडेट क्यों है खास, जानिए

Curve के फाउंडर ने रखा 17.45 मिलियन CRV फंडिंग प्रस्ताव
Next Story

Curve के फाउंडर ने रखा 17.45 मिलियन CRV फंडिंग प्रस्ताव

Latest from Artificial Intelligence

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss