डेविड सैक्स ने AI और क्रिप्टो प्रमुख के पद से दिया इस्तीफा

White House में फेरबदल, AI प्रमुख सैक्स ने संभाली नई जिम्मेदारी

5 mins read
76 views
March 27, 2026

David Sacks Resignation: White House में AI और क्रिप्टो के मामलों को संभाल रहे डेविड सैक्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि ‘स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉई’ के तौर पर उनका तय सीमा पूरा हो गया है इसलिए वह अब यह भूमिका छोड़ रहे हैं। सैक्स अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की Council of Advisors on Science and Technology का हिस्सा बनेंगे। बता दें कि यह एक ऐसी कमेटी है जिसमें इंडस्ट्री और शिक्षा जगत के विशेषज्ञ शामिल होते हैं। यहां वह को-चेयर के रूप में काम करेंगे और AI के साथ-साथ अन्य तकनीकी मामलों पर भी सलाह देंगे। सैक्स के मुताबिक, इस नई भूमिका में उन्हें ज्यादा बड़े स्तर पर काम करने का मौका मिलेगा।

डेविड सैक्स ने AI और क्रिप्टो प्रमुख के पद से दिया इस्तीफा, अब Council of Advisors on Science and Technology में होंगे शामिल।

ट्रंप सरकार में अहम भूमिका

डेविड सैक्स ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही White House में एक अहम चेहरा रहे हैं। वह सिलिकॉन वैली के जाने-माने एंटरप्रेन्योर और निवेशक हैं। उन्होंने 2017 में Craft Ventures नाम की कंपनी की सह-स्थापना की थी। उन्हें 2024 में AI और क्रिप्टो मामलों के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन अमेरिकी नियमों के अनुसार, कोई भी स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉई 12 महीनों में सिर्फ 130 दिन ही काम कर सकता है। इसी नियम के चलते उन्हें पद छोड़ना पड़ा।

READ MORE: मिडिल ईस्ट संकट के बीच डॉलर के सामने फिसला रुपया

AI और चीन को लेकर अहम फैसले

अपने कार्यकाल के दौरान सैक्स ने AI से जुड़े कई बड़े फैसलों में अपनी भूमिका निभाई। खासतौर पर, उन्होंने बाइडेन सरकार के समय चीन को AI चिप्स भेजने पर लगे कुछ प्रतिबंधों को ढीला करने में योगदान दिया। हाल ही में सैक्स ने ईरान युद्ध को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा था कि अमेरिका को जीत घोषित कर इस युद्ध से बाहर निकल जाना चाहिए। यह बयान ट्रंप प्रशासन के अंदर एक अलग सोच को दिखाता है।

READ MORE: भूटान ने फिर किया Bitcoin ट्रांसफर, बेचने की तैयारी तेज

आगे भी जारी रहेगा काम

सैक्स ने भले ही अपना पद छोड़ दिया है, लेकिन उन्होंने साफ किया है कि वह ट्रंप की नई AI नीति को आगे बढ़ाने में मदद करते रहेंगे। इससे साफ है कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनकी भूमिका अभी खत्म नहीं हुई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google का Search Live फीचर ग्लोबल लॉन्च! अब Google से करें लाइव बातचीत
Previous Story

Google का Search Live फीचर ग्लोबल लॉन्च! अब Google से करें लाइव बातचीत

CBI ने मुंबई के एक शख्स को गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड और मानव तस्करी नेटवर्क का किया खुलासा
Next Story

CBI की कार्रवाई, क्रिप्टो स्कैम नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss