Democrats के नए DeFi प्रस्ताव ने Crypto जगत में मचाई हलचल

Democrats के नए DeFi प्रस्ताव ने Crypto जगत में मचाई हलचल

4 mins read
1.6K views
October 11, 2025

DeFi Proposal: अमेरिका में सीनेट बैंकिंग कमिटी के Democrats सदस्यों ने Cryptocurrency के लिए नए सख्त नियमों का प्रस्ताव रखा है। इसका मकसद डिजिटल मुद्रा और DeFi प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा कंट्रोल रखना है। प्रस्ताव के अनुसार, Crypto ऐप्स और नॉन-कस्टोडियल वॉलेट्स जहां यूजर अपने पैसे खुद संभालते हैं, अब बैंकों की तरह KYC जांच करेंगे। इसका मतलब है कि हर यूजर को अपनी पहचान और जरूरी जानकारी देना होगी ताकि लेन-देन सुरक्षित और नियंत्रित हो सके।

अमेरिका में Crypto और DeFi प्लेटफॉर्म्स पर नियंत्रण बढ़ाने के लिए नए नियम प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें निजी वॉलेट्स के लिए कड़ी पहचान जांच और डेवलपर्स पर सख्ती शामिल है

साथ ही, Blockchain सॉफ्टवेयर बनाने वाले डेवलपर्स की कानूनी सुरक्षा भी हटाने का प्रावधान है। इससे डेवलपर्स पर मुकदमे या गिरफ्तारी का खतरा बढ़ सकता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट का कहना है कि इस कदम से बाइपार्टिसन प्रयासों पर असर पड़ सकता है, जैसे कि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स द्वारा पास किया गया CLARITY Act, जिसका मकसद क्रिप्टो नियमों को संतुलित बनाना था। यह प्रस्ताव अमेरिका में DeFi और क्रिप्टो उद्योग की तेजी को धीमा कर सकता है।

READ MORE: Ripple का RLUSD स्टेबलकॉइन: ग्लोबल और अफ्रीकी बाजार में विस्तार

क्रिप्टो एक्सपर्ट इस प्रस्ताव की आलोचना कर रहे हैं। क्रिप्टो वकील Jake Chervinsky ने कहा कि यह क्रिप्टो का नियमन नहीं करता बल्कि इसे प्रतिबंधित करता है। उनका मानना है कि यह DeFi को अमेरिका में लगभग असंभव बना देगा।

READ MORE: DeFiLlama ने Aster डेटा हटाया, ASTER टोकन में गिरावट

Digital Chamber ने दी चेतावनी

Digital Chamber की उपाध्यक्ष ने भी इस प्रस्ताव को ‘अत्यधिक कड़ा’ बताया और चेतावनी दी कि इससे अमेरिकी कंपनियां देश छोड़ सकती हैं, जिससे इनोवेशन पर बुरा असर पड़ेगा। यह प्रस्ताव अभी चर्चा और समीक्षा के दौर में है और आने वाले समय में इसका असर अमेरिका के क्रिप्टो परिदृश्य पर देखा जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Cardano की कीमत में नया मोड़: क्या $1 की राह फिर खुलेगी?
Previous Story

Cardano की कीमत में नया मोड़: क्या $1 की राह फिर खुलेगी?

Google India में रागिनी दास बनीं Head of Startups
Next Story

Google India में रागिनी दास बनीं Head of Startups

Latest from Cryptocurrency

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute

Don't Miss