Redmi Note 14 5G

Redmi Note14 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, यहां जानें सबकुछ

4 mins read
1K views
December 5, 2024

Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है।

Redmi Note 14 : Xiaomi ने Redmi Note 14 5G फोन के भारत में लॉन्च होने की जानकारी दी है। माना जा रहा है कि Redmi Note14 5G सीरीज देश में 9 दिसंबर को लॉन्च होने वाली है। Redmi Note 14 5G के साथ Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ भी भारत में लॉन्च होने वाले हैं। Redmi Note 14 सीरीज के लॉन्च को लेकर कंपनी की वेबसाइट और Amazon India पर माइक्रोसाइट भी शुरू हो गई हैं।

Redmi Note 14 5G में क्या होगा फीचर

Redmi Note 14 5G फोन सुपर डिजाइन के साथ Squircle Camera Setup भी होगा। फोन Curved डिजाइन के साथ Sleek Body से लैस होगा। फोन में आपको तीन कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें आपको LED फ्लैश लाइट भी देखने को मिलेगी। Redmi फोन में 50MP का Sony LYT 600 सेंसर भी होगा, जो OIS के साथ आएगा।

भारत में Redmi Note 14 सीरीज के वेरिएंट की कीमतों का खुलासा हुआ है। एक्स पर बताया गया है कि MRP कीमत असल कीमत से ज्यादा हो सकती है। यानी की यह फोन भारत में कम कीमत में आ सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि Redmi इन फोन को सस्ते दामों में ही लॉन्च करेगी।

ये होगा Redmi Note 14 का प्राइस

इस फोन को तीन मॉडल में लॉन्च किया जाएगा। फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल आपको 21,999 रुपये में मिलेगा। फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 22,999 रुपये में मिलेगा। फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 24,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 6 AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi Note 14 Pro का क्या होगा प्राइस

Redmi Note 14 Pro को दो मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 14 Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को 28,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल 30,999 रुपये की कीमत में आ सकता है। भारतीय मॉडल को IP69 की जगह IP68 रेटिंग पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा Redmi Note 14 Pro का यह मॉडल 12 AI फीचर्स से लैस होने वाला है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple
Previous Story

स्कैमर के हर चाल से आपको बचाएगा ये App, अभी करें डाउनलोड

AI-Mom
Next Story

काव्या मेहरा बनीं भारत की पहली AI-Mom, इंटरनेट पर बटोर रही सुर्खियां

Latest from Gadgets

Don't Miss