Bitpanda ने लॉन्च किया Vision Chain

Bitpanda ने लॉन्च किया Vision Chain, बैंकों के लिए नया रास्ता

6 mins read
204 views
March 26, 2026

Europe Digital Assets: यूरोप की डिजिटल एसेट प्लेटफॉर्म Bitpanda ने Vision Chain लॉन्च किया है। यह Ethereum के लेयर 2 Optimism टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है। इसका मकसद यूरोप के बैंक और फाइनेंस कंपनियों के लिए डिजिटल एसेट्स को सुरक्षित और आसान तरीके से इस्तेमाल करना है। ऐसे में अब बैंक को अपनी अलग ब्लॉकचेन बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यूरोप में डिजिटल फाइनेंस के लिए नया कदम: Bitpanda का Vision Chain नेटवर्क बैंक और फिनटेक को नियमों के तहत डिजिटल एसेट्स के साथ काम करने की सुविधा देता है।

जानें इसके नियम और सुरक्षा

Vision Chain को Vision Web3 Foundation के साथ मिलकर बनाया गया है। यह यूरोपीय नियमों का पालन करता है, जैसे MiCAR, MiFID II और DORA। ये नियम यह सुनिश्चित करते हैं कि नेटवर्क सुरक्षित रूप से और कानूनी नियमों के अनुरूप कार्य करें।

डिजिटल एसेट्स और टोकनाइजेशन

Bitpanda के CEO लुकास एन्जर्सडॉर्फर-कोनराड ने कहा कि भविष्य में सभी एसेट्स डिजिटल हो सकते हैं। टोकनाइजेशन से कैपिटल मार्केट्स में बड़ा बदलाव आएगा। Vision Chain में पब्लिक ब्लॉकचेन की ट्रांसपेरेंसी और संस्थागत भरोसेमंद प्रणाली दोनों का मेल है।

बैंकिंग और ब्लॉकचेन का ब्रिज

Vision Chain फाइनेंस कंपनियों को जल्द से जल्द आइडिया टेस्ट करने और प्रोडक्शन में लाने में मदद करता है। नेटवर्क पर सभी फीस यूरो स्टेबलकॉइन्स में होती हैं, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव कम होता है।

Vision Token और स्टेकिंग

Vision Chain में Vision Token का इस्तेमाल होता है। नेटवर्क के कुछ रेवेन्यू से टोकन खरीदकर हटाए जाते हैं, जिससे उनके मूल्य को स्थिर रखने में मदद मिलती है। स्टेकिंग रिवॉर्ड से लोग टोकन लंबे समय तक रखते हैं।

READ MORE: वियतनाम की क्रिप्टो वर्ल्ड में बड़ा बदलाव

DeFi डेवलपर्स के लिए फायदे

DeFi डेवलपर्स अब रेगुलेटेड तरीके से बैंक और फिनटेक द्वारा जारी किए गए हाई क्वालिटी एसेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। फ़ेबियन रेइनिश ने कहा कि यह यूरोप के फाइनेंस एप्लीकेशंस के लिए नई शुरुआत है।

यूरोप की डिजिटल फाइनेंस में बढ़त

Vision Chain उस मार्केट में आता है, जहां ज्यादातर प्लेटफॉर्म निजी बैंक चला रहे हैं। जैसे JPMorgan Chase और Société Générale शामिल है। Bitpanda का शेयर नेटवर्क संस्थाओं के लिए ट्रेडिंग और कनेक्शन को आसान बनाता है।

READ MORE: अब प्राइवेट कंपनियां संभालेंगी दक्षिण कोरिया की जब्त क्रिप्टो

साझेदारी और विस्तार

Bitpanda Enterprise के माध्यम से कंपनी ने N26, Deutsche Börse Group और Raiffeisen जैसे फर्म्स के साथ पार्टनरशिप की है। Vision Token की कीमत खबर लिखने तक के समय में 0.052 डॉलर थी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

2 महीने तक YouTube Premium फ्री! अब देखें वीडियो बिना किसी एड के

ChatGPT shopping feature
Next Story

अब ChatGPT करेगा शॉपिंग भी! Shopify स्टोर्स से होगी सीधे खरीदारी

Latest from Cryptocurrency

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute

Don't Miss