vijay tvk government formation tamil nadu political crisis

CM बनने से पहले विजय की राह में बड़ा रोड़ा, राज्यपाल के फैसले पर बवाल!

7 mins read
162 views
May 7, 2026

TVK majority issue: अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनने का रिकॉर्ड तो बना लिया, लेकिन सत्ता तक पहुंचने का रास्ता अब भी आसान नहीं दिख रहा। 108 सीटें जीतने के बावजूद पार्टी बहुमत के आंकड़े 118 से 10 सीट पीछे रह गई है। ऐसे में सारा खेल निर्दलीय और नंबर गेम पर आकर अटक गई है। राज्यपाल भी पूर्ण आंकड़े के बिना हरी झंडी देने को तैयार नहीं है। इसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि क्या विजय सरकार बना पाएंगे या फिर राज्य में अस्थिरता का महौल बनेगी। फिलहाल, टीवीके 113 विधायक होने के दावे कर रहे हैं। लेकिन बहुनत के लिए उन्हें 5 सीटें और चाहिए।

अभिनेता कमल हसन समेत कई विपक्षी दल विजय के समर्थन में उतर आए हैं। जानें तमिलनाडु की राजनीति में कैसे बदल रहे हैं सत्ता के समीकरण।

विजय के समर्थन में एकजुट हुआ विपक्ष

सरकार गठन हो रहे देरी के बीच बड़ा दिलचस्प चीजें देखने को मिल रहा है। जिन दलों ने चुनाव में आमने-सामने लड़ाई लड़ी थी। वहीं, विजय के समर्थन में सामने आ गए हैं। एक्टर कमल हसन  ने राज्यपाल के रुख को लोकतंत्र का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए और बहुमत परीक्षण विधानसभा के फ्लोर पर होना चाहिए। वहीं, थोल थिरुमावलवन और सीपीई  नेताओं ने भी यही मांग दोहराई। विपक्षी दलों का कहना है कि राज्यपाल को संवैधानिक परंपरा का पालन करते हुए पहले टीवीके  को शपथ लेने देना चाहिए।

READ MORE- जीत के बाद भी अधर में सत्ता, विजय की सरकार पर सस्पेंस!

क्या छोटे दल बदलेंगे तमिलनाडु की राजनीति?

जिस तरह से अन्य दलों के द्वारा सरकार बनाने को लेकर समर्थन की जा रही है। उसके बाद से अब नजर उन छोटे दलों पर है जिनके समर्थन से विजय सत्ता तक पहुंच सकते हैं। उन्हें उम्मीद है कि वाम दलों और कुछ क्षेत्रीय पार्टियों का समर्थन उसे बहुमत तक पहुंचा देगा। लेकिन यहां सबसे बड़ी चुनौती राजनीतिक समीकरण हैं। वीसीके, फिलहाल, डीएमके  गठबंधन के साथ रही है। जबकि पीएमके  का झुकाव बीजेपी की ओर माना जाता है। ऐसे में अगर ये दल विजय का समर्थन करते हैं, तो तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

READ MORE- थलपति विजय की टॉप 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में, OTT पर देखें

BJP ने उठाए सवाल, नई राजनीति के संकेत

भारतीय जनता पार्टी ने साफ कहा है कि टीवीके  के पास अभी बहुमत नहीं है। उसे पहले संख्या साबित करनी होगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि राज्यपाल वही करेंगे जो संविधान के अनुसार सही होगा। वहीं, दूसरी ओर तमिलनाडु की राजनीति DMK और AIADMK के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई दे रही है। अब सवाल सरकार गठन का नहीं, सवाल है कि क्या विजय तमिलनाडु में तीसरे बड़े राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थायी जगह बना पाएंगे?

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Bitcoin-की-रफ्तार-पर-ब्रेक!-Iran-डील-की-उम्मीदों-के-बीच-फिसला-Crypto-Market
Previous Story

Bitcoin की रफ्तार पर ब्रेक! Iran डील की उम्मीदों के बीच फिसला Crypto Market

The boys season 5 episode 6 ending homelander v1 immortal
Next Story

The Boys 5 में V1 Injection से अमर बना Homelander?

Latest from Latest news

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतरा

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतर

Pavel Durov पर रूस का बड़ा एक्शन, FSB ने Telegram पर अवैध कंटेंट नहीं हटाने का आरोप लगाया। Telegram Ban Russia: रूस की Federal Security Service (FSB) ने Telegram के संस्थापक Pavel Durov पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि Telegram ने ऐसे कंटेंट को हटाने में नाकामी दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस में कथित तौर पर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। FSB ने Durov के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की भी जानकारी दी है। अभी Telegram और Pavel Durov की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  FSB ने Telegram पर क्या आरोप लगाए?  रूस की सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, Telegram पर मौजूद कुछ कंटेंट का इस्तेमाल कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं और आतंकवादी व चरमपंथी संगठनों ने किया। FSB का आरोप है कि इनका इस्तेमाल तोड़फोड़, आतंकवादी घटनाओं, सामूहिक हत्याओं और साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों के लिए किया गया। रूस का कहना है कि Telegram को ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। FSB ने इसी कथित नाकामी को Durov के खिलाफ कार्रवाई की वजह बताया है।  Telegram की शुरुआत 2013 में Pavel Durov ने की थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है और इसके एक अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की वजह से इसका इस्तेमाल आम लोगों के साथ पत्रकारों और अधिकारियों ने भी किया है।  READ MORE: क्या आपका Telegram भी
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss