Japan crypto credit card launch

अब कैश नहीं, Bitcoin चलेगा! जापान का नया Visa Crypto Card

6 mins read
66 views
April 28, 2026

Japan crypto credit card launch:  अब  दुनिया में पेमेंट सिस्टम भी बड़ी तेजी से बदलने लगा है। अब कैश और कार्ड के साथ क्रिप्टो भी जुड़ रहा है। Japan ने अपना कदम इस दिशा में बढ़ा दिया है। यहां की क्रिप्टो एक्सचेंज Bitbank ने नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। यह कार्ड यूजर्स को सीधे क्रिप्टो से पेमेंट करने की सुविधा देता है। इससे डिजिटल फाइनेंस का नया दौर शुरू होता दिख रहा है।

जापान में क्रिप्टो पेमेंट का नया दौर शुरू, Bitbank ने Visa आधारित क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च! जानें नए सिस्टम के फीचर्स क्या हैं।

कैसे काम करता है यह कार्ड

इस कार्ड का नाम EPOS Crypto Card है। यह Visa नेटवर्क पर काम करता है। इसे EPOS Card के साथ मिलकर तैयार किया गया है। जब यूजर कोई खरीदारी करता है, तो पेमेंट अपने आप हो जाता है। पैसा सीधे उसके क्रिप्टो वॉलेट से कट जाता है। यूजर को अलग से कन्वर्जन करने की जरूरत नहीं पड़ती। जिसके कारण भुगतान का तरीका पहले की अपेक्षा फास्ट हो गया है। अभी यह सुविधा सिर्फ बिटकॉइन के लिए ही उपलब्ध है। यानी यूजर्स अपनी बिटकॉइन बाजार से ही खरीददारी कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से मिल रहे सिग्नल से स्थिति साफ हो रही है कि इसमें आगे और क्रिप्टो जोरे जा सकते हैं। इसमें Ethereum और अन्य डिजिटल एसेट्स भी शामिल हो सकते हैं। इससे यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

READ MORE= Kelp DAO हैक के बाद Aave को मिला 161 मिलियन समर्थन

खर्च पर मिलेगा फायदा, क्यों है यह बदलाव अहम

इस कार्ड की खासियत इसका कैशबैक फीचर है। यूजर्स को हर महीने के खर्च पर 0.5 प्रतिशत तक रिवॉर्ड मिलता है। यह रिवॉर्ड भी क्रिप्टो के रूप में दिया जाता है। पैसा सीधे यूजर के अकाउंट में जुड़ जाता है। इससे धीरे-धीरे उनका डिजिटल निवेश बढ़ता रहता है। यह फीचर खासकर युवाओं को आकर्षित कर सकता है। यानी क्रिप्टो अब ट्रेडिंग ही नहीं दैनिक जीवन का भी हिस्सा बन रहा है। जापान जैसे देशों में नियम साफ और मजबूत हैं। इसलिए वहां ऐसे नए प्रयोग जल्दी अपनाए जाते हैं। इससे ग्लोबल मार्केट में भी नई दिशा मिलती रहे।

READ MORE-  एक ही ETF में तीन बड़े क्रिप्टो दिग्गज, GSR ने लॉन्च किया जबरदस्त प्रोडक्ट

बढ़ती प्रतिस्पर्धा और ट्रेंड

इस क्षेत्र में कंपनियों के बीच मुकाबला काफी तेज हो गया है। Binance पहले ही ऐसा कार्ड लॉन्च कर चुका है। अब दूसरी कंपनियां भी इसपर फोकस करना शूरू दिया है। क्रिप्टो पेमेंट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। यह क्रिप्टो कार्ड फाइनेंस के भविष्य की झलक दिखाता है।

आने वाले समय में ऐसे कार्ड और आम हो सकते हैं। लोग बिना कैश के आसानी से खर्च कर पाएंगे। डिजिटल और क्रिप्टो पेमेंट का यह मिलाजुला मॉडल नया बदलाव ला सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

सस्ता लेकिन पावरफुल! Poco C81 Pro ने एंट्री लेते ही स्मार्टफोन बाजार में मचाई हलचल!
Previous Story

सस्ता लेकिन पावरफुल! Poco C81 Pro ने एंट्री लेते ही स्मार्टफोन बाजार में मचाई हलचल!

Meta space solar energy
Next Story

Space Solar Power: क्या मेटा का यह ‘जादुई’ सैटेलाइट बदल देगा एआई की दुनिया?

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss