Bitcoin price prediction: क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन में बढ़ोत्तरी के बाद भारी गिरावट नें मार्केट का महौल ही बदलकर रख दिया है। इस गिरावट के बाद बिटकॉइन एकबार फिर ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है। जहां निवेशकों की नजरें अगले BitcoinHalving के आयोजन पर टिक गई है। बताया जा रहा है कि बिटकॉइन ब्लॉकचेन के अगले माइनिंग रिवॉर्ड हॉल्विंग में अब 1 लाख से भी कम ब्लॉक्स बचे हैं। यह वही प्रक्रिया है, जिसमें हर 2,10,000 ब्लॉक्स के बाद माइनर्स को मिलने वाला इनाम आधा कर दिया जाता है।
Bitcoin Halving 2028 के करीब आते ही बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा, जानें कीमतों के सबसे महत्वपूर्ण सपोर्ट ज़ोन के बारे में विस्तार से।
क्या होता है Bitcoin Block और Halving?
बता दें कि बिटकॉइन ब्लॉकचेन को एक डिजिटल खाता माना जाता है। जिसमें हर लेनदेन का रिकार्ड रखा जाता है। छोटे- मोटे लेनदेन के समूह को एक ब्लॉक के रूप में नेटवर्क से जोड़ते हैं। प्रत्येक सकेंड में एक ब्लॉक बनता है। जिसके बदले में माइनर्स को नए बिटकॉइन दिया जाता है। बिटकॉइन की सीमित सप्लाई है। जिसके कारण पहले निर्धारित नियम के अनुसार प्रत्येक चार साल के माइनिंग रिवार्ड आधा हो जाता है। इसे ही बिटकॉइन ब्लॉक कहा जाता है।
बढ़ रही है निवेशकों की चिंता के कारण
पिछले कुछ महीनों में मीडिल- ईस्ट में तनाव सहित कई कारणों से क्रिप्टो बाजार को दबाव झेलना पड़ा है। हालांकि धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होनी शुरू हो ही रही थी कि अचानक सोमवार को भारी गिरावटों का समाना करना पड़ा। लेकिन इन सब से इतर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल और ETF से लगातार निकासी जैसी वजहों ने निवेशकों का भरोसा को हिला कर रख दिया। जानकार आनेवाले समय को और कठिन बता रहे हैं। वहीं,ट्रेडर Peter Brandt का मानना है कि बिटकॉइन का अगला बड़ा बुल रन हॉल्विंग से 12 से 18 महीने पहले शुरू हो सकता है। इसका मतलब है कि 2026 के अंत तक बाजार में नई तेजी देखी जा सकती है।
READ MORE- Bitcoin क्यों टूटा? जानिए आज की बड़ी गिरावट के पीछे की वजहें
बिटकॉइन के लिए कौन से लेवल अहम,
Deribit के Jean-David Péquignot की मानें तो 76,000 डॉलर से 77,000 डॉलर का दायरा बिटकॉइन के लिए बेहद महत्वपूर्ण सपोर्ट ज़ोन है। अगर कीमत इस स्तर से नीचे जाती है तो बिटकॉइन 70,000 से 72,000 डॉलर तक फिसल सकता है। इसके अगला 60000 डॉलर के आसपास माना जा रहा है। इस गिरावट के पीछे एक और कारण के रूप में जापान के 10-वर्षीय सरकारी बॉन्ड की यील्ड में भी तेजी को भी देखा जा रही है। जिससे जापानी निवेशक विदेशों से अपना पैसा निकालकर घरेलू बाजार में वापस ला सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ सकती है।
READ MORE- अमेरिका में क्रिप्टो को बड़ा सहारा, शेयर ट्रेडिंग बदलने की तैयारी
क्या फिर इतिहास दोहराएगा Bitcoin?
अब जरा बिटकॉइन के पिछले हिस्ट्री को देखें तो पता चलता है कि सभी हॉल्विंग इवेंट्स के बाद बाजार में बड़े बुल रन देखने को मिले हैं। इसलिए लॉग टर्म निवेश करनेवाले निवेशक इसे एक अवसर के रूप में देख रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या आने वाला हॉल्विंग एक बार फिर बिटकॉइन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
