शेयर बाजार और बिटकॉइन चमके, लेकिन अमेरिकी जनता क्यों हुई निराश

शेयर बाजार और बिटकॉइन चमके, लेकिन अमेरिकी जनता क्यों हुई निराश

8 mins read
160 views
May 11, 2026

Bitcoin price Nasdaq surge: अमेरिका की अर्थव्यवस्था इस समय दो अलग-अलग तस्वीरें पेश कर रही है। एक तरफ शेयर बाजा और क्रिप्टो मार्केट रिकार्ड उछाल दर्ज कर रही है। तो वहीं, दूसरी ओर आम अमेरिकी नागरिक महंगाई की मार झेल रही है। वे आर्थिक दबाव महसूस कर रहा है। काफी दिनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट की स्थिति के बाद बाजार में तेजी से निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है, लेकिन आम लोगों की चिंता भी लगातार गहराती जा रही है।

बिटकॉइन 80 हजार डॉलर के पार पहुंचा और नैस्डैक ने बनाया नया रिकॉर्ड, लेकिन महंगाई ने अमेरिकी उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

बिटकॉइन और नैस्डैक में रिकॉर्ड तेजी

पिछले कुछ दिनों में Bitcoin में जोरदार उछाल देखा गया है। पिछले महीने बिटकॉइन में करीब 11.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और इसकी कीमत 80,700 डॉलर तक पहुंच गई। वहीं टेक शेयरों पर आधारित Nasdaq इंडेक्स 1 अप्रैल के बाद करीब 22 प्रतिशत की जबरदस्त चढ़ाई की है। यह अब 23,235 अंकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा S&P 500 इंडेक्स भी 12 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 7,398 अंक तक पहुंच गया।

करोड़ों अमेरिकी कर रहे निवेश

बता दें कि इनदिनों  अमेरिका में बड़ी संख्या में लोगों शेयर और क्रिप्टो बाजार में निवेश कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 30 प्रतिशत अमेरिकी वयस्क यानी करीब 7 करोड़ लोग क्रिप्टोकरेंसी रखते हैं। वहीं बात 2023 से अब तक की करें तो करीब 62 प्रतिशत अमेरिकी वयस्क शेयर बाजार में निवेश कर चुके हैं। ऐसे में बाजार की तेजी का असर सीधे निवेशकों की संपत्ति पर पड़ रहा है।

महंगाई ने बिगाड़ा आम लोगों का मूड

भलेही बाजार में तेजी देखी जा रही हो लेकिन लोगों का भरोसा काफी कमजोर हुआ है।  यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के उपभोक्ता सर्वे के अनुसार उपभोक्ता भावना सूचकांक घटकर 48.2 अंक पर पहुंच गया। जो रिकॉर्ड निचले स्तरों में शामिल है। यह पिछले साल की तुलना में 7.7 प्रतिशत कम है। इतना ही नहीं सर्वे में करीब एक-तिहाई लोगों ने पेट्रोल की कीमतों को सबसे बड़ी चिंता बताया। वहीं, दूसरे एक-तिहाई लोगों ने टैरिफ और महंगाई को अपनी मुख्य परेशानी माना।

READ MORE- 2 अरब डॉलर के क्रिप्टो प्रोटोकॉल्स ने LayerZero से बनाई दूरी

एआई और टेक सेक्टर पर लगा बड़ा दांव

जानकारों की माने तो बाजार भविष्य की संभावनाओं पर दांव लगा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और डिजिटल टेक्नोलॉजी कंपनियों में बड़े स्तर पर निवेश करने में लगे हुए हैं। मजबूत कॉर्पोरेट कमाई और एआई  निवेश की वजह से टेक कंपनियों के शेयर तेजी से ऊपर जा रहे हैं। बिटकॉइन जैसे डिजिटल संपत्ति में निवेश बढ़ रही है।

READ MORE-  South Korea का Crypto Transfer पर बड़ा एक्शन

बिटकॉइन अब वॉल स्ट्रीट से जुड़ चुका है

अब बिटकॉइन की चाल शेयर बाजार से काफी जुड़ चुकी है। ETF  लॉन्च होने के बाद इसमें भी निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ी है। अब बिटकॉइन की कीमतें खुदरा निवेशकों की भावना से ज्यादा बाजार की लिक्विडिटी अधिक निर्भर होती हुई दिखाई दी जा रही है। जानकारों का कहना है कि बाजार की यह तेजी सभी लोगों तक बराबर फायदा नहीं पहुंचा रही। जिन लोगों के पास पहले से बड़े निवेश हैं, उन्हें सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है। दूसरी तरफ आम परिवार अभी भी आवश्यक चीजों के बढ़ते दामों को लेकर परेशान हैं।

आने वाले समय में भी वॉल स्ट्रीट और आम जनता की सोच के बीच यह अंतर बना रह सकता है। आम अमेरिकी उपभोक्ता की चिंता कम होने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss