bitcoin price down today analysis btc crash

Bitcoin क्यों टूटा? जानिए आज की बड़ी गिरावट के पीछे की वजहें

7 mins read
11 views
May 18, 2026

BTC Price Crash: पिछले कुछ हप्तों में क्रिप्टों मार्केट में आई उछाल के बाद बाजार में रौनक आती हुई दिखाई दे रही थी। लेकिन सोमवार को अचानक मार्केट लुढकने लगी। जो 82000 डॉलर से सीधे 77000 डॉलर पर अटक गई। इस भारी गिरवट से निवेशकों में हड़कंप मचा हुआ है। इतनी बड़ी गिरावट के पीछे कोई एक कारण नहीं, बहुत सारे कारण कारण है। वैश्विक बाजरों में बढ़ते जोखिम भरे वातावरण भी कारण हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि अचानक एक दिन बाजार में इतनी गिरावट क्यों हुई?

बिटकॉइन की कीमत आज गिरकर करीब 77,000 डॉलर तक पहुंची, गई, जानिए पूरे विस्तार से आखिर क्यों बढते रफ्तार हुई धड़ाम!

सुरक्षित विकल्प की ओर झुक रहे हैं निवेशक

ऐसी हालातों में वैश्विक निवेशक फिलहाल सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर झुक रहे हैं। जिससे क्रिप्टो जैसे हाई-रिस्क एसेट्स पर दबाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। शेयर बाजारों में भी अस्थिरता और अनिश्चितता ने ट्रेडर्स उम्मींदों को भी कमजोर किया है। जिसका सीधा असर Bitcoin पर पड़ा है। इसके अलावे US Bond Yield में लगातार बढ़ोतरी भी बाजार पर भारी पड़ रही है। यह मल्टी ईयर हाई के करीब पहुंच गए हैं। जिससे निवेशकों को बिना जोखिम के अच्छा खासा रिटर्न मिलने लगा है। ऐसे में क्रिप्टो और टेक स्टॉक्स जैसे एसेट्स से पूंजी बाहर निकल रही है।

READ MORE- SBI और Rakuten का बड़ा कदम! जापान में बढ़ेगा क्रिप्टो निवेश

फेडरल रिजर्व के सख्त रुख

इन सब के अलावे महंगाई भी एक बड़ा कारण बनकर उभरा है। लगातार बढ़ते महंगाई दर ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है। इन नई चिंताओं ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक की नीतियों को लेकर उम्मीदें बदल दी हैं। बाजार को पहले जहां जल्द ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद थी। लेकिन अब ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। अब संकेत मिल रहे हैं कि Federal Reserve फिलहाल सख्त रुख बनाए रख सकती है। यह स्थिति जोखिम वाले बाजारों के लिए नकारात्मक मानी जाती है।

READ MORE- भारत में बढ़ रहा Crypto Futures का ट्रेंड, WazirX और Giottus ने बढ़ाया दायरा

मध्य पूर्व में बढ़ती अस्थिरता ओर तनाव

भू-राजनीतिक तनाव, खासकर मध्य पूर्व में बढ़ती अस्थिरता, ने भी निवेशकों को अलर्ट कर दिया है। ऐसे तनावपूर्ण महौल में निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओऱ शिफ्ट कर रहे हैं। जिससे क्रिप्टो बाजार में अस्थायी तौर पर बिकवाली तेज हो जाती है। इसके अलावे, बिटकॉइन तकनीक स्तर पर भी संघर्ष करता हुआ दिखाई दे रहा है। बाजार में एक संभावित सीएमई गैप 79,000 डॉलर के आसपास बताया जा रहा है। इस खालीपन को भरने की उम्मीद ट्रेर्डस कर रहे हैं। कई विश्लेषक भी यह दावा कर रहे हैं कि इसकी रेंज 93,000 डॉलर तक हो सकती है। वहीं, कुछ मार्केट के जानकार तो यह भी कह रहे हैं कि अगर दबाव बढ़ा तो बिटकॉइन 60000 डॉलर से भी नीचे आ सकता है।

इस प्रकार से देखें तो यह गिरावट आर ब्याज दरों की अनिश्चितता और मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण हुई है। आनेवाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना हुई है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

AI! स्टैनफोर्ड रिसर्च ने चौंकाया
Previous Story

काम का दबाव बढ़ते ही “बागी” हुआ AI! स्टैनफोर्ड रिसर्च ने चौंकाया

फैंस के लिए खुशखबरी! पंचायत 5 की शूटिंग ने बढ़ाया उत्साह
Next Story

फैंस के लिए खुशखबरी! पंचायत 5 की शूटिंग ने बढ़ाया उत्साह

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss