Ethereum Price: Whale ने बढ़ाई खरीदारी, ETH में तेजी के संकेत

Ethereum Price: Whale ने बढ़ाई खरीदारी, ETH में तेजी के संकेत

10 mins read
4 views
August 18, 2026

Ethereum Price Prediction: क्या Ethereum अब 2,000 डॉलर की तरफ बढ़ेगा या फिर 1,800 डॉलर तक फिसल सकता है? अभी Ethereum Price 1,900 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। दूसरी तरफ Bitcoin 64,000 डॉलर के ऊपर बना हुआ है और आज करीब 1% चढ़ा है। ऐसे में ETH की अगली चाल पर बाजार की नजर है।

Ethereum में अभी हल्की कमजोरी है, लेकिन बड़ी Whale खरीदारी कर रही हैं। जानिए ETH के लिए 1,900 डॉलर और 2,000 डॉलर के अहम स्तर।

Ethereum Price में अभी क्यों दिख रही सुस्ती?

Ethereum की कीमत फिलहाल एक सीमित दायरे में घूम रही है। यह 50 दिन और 100 दिन के मूविंग एवरेज के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, बढ़ता हुआ 20 दिन का औसत कीमत को नीचे से सहारा दे रहा है। अभी 100 EMA करीब 1,918 डॉलर से 1,930 डॉलर का क्षेत्र बड़ी रुकावट बना हुआ है। अगर ETH इस स्तर के ऊपर मजबूती से बंद होता है, तो अगला लक्ष्य 2,000 डॉलर हो सकता है। इसके बाद 2,050 डॉलर से 2,120 डॉलर का क्षेत्र अहम रहेगा, लेकिन अगर कीमत 20 EMA यानी करीब 1,887 डॉलर के नीचे चली जाती है, तो 1,870 डॉलर तक गिरावट संभव है। दबाव बढ़ने पर ETH 1,800 डॉलर से 1,820 डॉलर तक भी जा सकता है।

Whales ने खरीदा 5,000 ETH, करीब 9.53 मिलियन डॉलर का दांव

बड़े निवेशक यानी व्हेल फिलहाल ETH में खरीदारी कर रहे हैं। एक Whales एड्रेस ने कुछ घंटे पहले 5,000 ETH, करीब 9.53 मिलियन डॉलर मूल्य के टोकन खरीदे। इसके साथ इस एड्रेस की कुल खरीद 10,657 ETH हो गई है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 20 मिलियन डॉलर है। नेटवर्क में भी पैसा आने के संकेत मिले हैं। SoSoValue के आंकड़ों के मुताबिक, Ethereum नेटवर्क में कल 4.95 मिलियन डॉलर का नेट इनफ्लो दर्ज हुआ। यह बताता है कि कुछ निवेशक मौजूदा स्तरों पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं।

ETH/BTC Ratio में तेजी से क्या संकेत मिल रहा?

BitMine के चेयरमैन Tom Lee के मुताबिक ETH/BTC Ratio कई साल की गिरावट वाली ट्रेंडलाइन के ऊपर निकल गया है। यह अनुपात अभी 0.02994 पर है और बढ़ रहा है। Lee का मानना है कि टोकनाइजेशन और AI एजेंट्स Ethereum की अगली बड़ी मांग बना सकते हैं। उनके अनुसार पिछले बुल साइकल में 2017-18 में ICO, उसके बाद NFTs और 2025 में Stablecoins प्रमुख ट्रेंड रहे। हालांकि, BitMine ने इस सप्ताह ETH खरीदारी धीमी की है। कंपनी ने शेयर बायबैक बढ़ाया और 17 लाख शेयर वापस खरीदे। जुलाई से अब तक कुल बायबैक 2.08 करोड़ से ज्यादा शेयर हो चुका है।

BitMine के पास कितना ETH है?

READ MORE: SEC क्रिप्टो मीटिंग रद्द, अब सितंबर में क्या होगा बड़ा फैसला?

BitMine की Ethereum होल्डिंग्स भी बाजार में चर्चा का विषय हैं।

  • कुल स्टेक किया गया ETH: 5,815,164 ETH
  • कुल ETH सप्लाई में हिस्सा: 8%
  • 1,893 डॉलर की कीमत पर होल्डिंग वैल्यू: करीब 11 अरब डॉलर
  • पिछले सप्ताह जोड़ा गया ETH: 9,926 ETH
  • अनुमानित सालाना स्टेकिंग आय: 250 मिलियन डॉलर
  • जुलाई से शेयर बायबैक: 08 करोड़+ शेयर

Glamsterdam Upgrade से ETH पर क्या असर पड़ेगा?

Ethereum Foundation ने Platåberget टेस्टनेट लॉन्च किया है। यह आगामी Glamsterdam Upgrade की टेस्टिंग के लिए है। डेवलपर्स को चेतावनी दी गई है कि नए बदलावों से कुछ वॉलेट, इंडेक्सर और गैस अनुमान लगाने वाले टूल प्रभावित हो सकते हैं। EIP-8037 के तहत ब्लॉकचेन पर नया डेटा बनाने वाली गतिविधियों पर नया ‘state-gas’ शुल्क लगेगा। मौजूदा वॉलेट में सामान्य ETH ट्रांसफर की लागत 21,000 गैस रहती है। नए वॉलेट में ETH भेजने पर अतिरिक्त लागत लग सकती है।

Platåberget टेस्टनेट 13 अगस्त को लॉन्च हुआ। Glamsterdam के गुरुवार को लाइव होने की योजना है। इसके बाद Sepolia और Hoodi नेटवर्क पर टेस्टिंग होगी। अपग्रेड में proposer-builder separation और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट के आकार की सीमा बढ़ाने जैसे बदलाव भी शामिल हैं।

READ MORE: Ethereum Hegotá में बड़ा अपडेट, Ethlabs ने बताईं 4 प्राथमिकताएं

Ethereum Price Prediction: अब आगे क्या?

अभी Ethereum Price का सेटअप न्यूट्रल से हल्का तेजी वाला दिख रहा है। 20 EMA सपोर्ट दे रहा है। अगर ETH 1,930 डॉलर के ऊपर मजबूती से टिकता है, तो 2,000 डॉलर की राह खुल सकती है। Whales की खरीदारी और स्टेकिंग इनफ्लो लंबी अवधि के निवेशकों की दिलचस्पी दिखाते हैं, लेकिन फेड की बैठक के मिनट्स आने से छोटी अवधि में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। इसे निवेश या आर्थिक सलाह न मानें। क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में तेजी से बदलाव हो सकता है और इसमें जोखिम काफी ज्यादा होता है। निवेश करने से पहले खुद पूरी जानकारी जांचें और जरूरत पड़ने पर किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss