Wipro-share-price-jumps-over-4-on-AI-partnership-boost-turns-top-Nifty-IT

Wipro के AI मिशन ने बाजार में मचाया धमाल, शेयर में 4 प्रतिशत उछला

8 mins read
125 views
May 29, 2026

Wipro AI partnership: भारतीय आईटी कंपनी Wipro एकबार फिर चर्चा में है। यह चर्चा किसी प्रॉडक्ट्स या सर्विस को लेकर नहीं है बल्कि कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को आईं अचनाक उछाल के कारण है। कंपनी का शेयर निफ्टी का सबसे बड़ा गेनर बनकर उभरा है। बाजार खुलते ही करीब 4 प्रतिशत तक की उछाल देखी गई। इसके पीछे का कारण कंपनी की एआई पर अधिक फोकस और अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी के साथ साझेदारी को माना जा रहा है।

Wipro और ServiceNow की नई AI डील ने IT सेक्टर में हलचल मचा दी है। जानिए क्यों निवेशक इस शेयर पर लगा रहे हैं दांव।

एआई पर बड़ा दांव देख बाजार में आई ताकत

बता दें कि पूरे विश्वभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस़ लहर दौड़ पड़ी है। कई टेक दिग्गज भी इसे अपना चुके हैं। जिसके कारण एआई का प्रभाव और तेजगति से बढ़ रहा है। एआई के बढ़ते प्रभाव के कारण निवेशक भी अब उन कंपनियों पर दांव लगा रहे हैं जो एआई अपने बिजनेस मॉडल जोरशोर से लागू कर रहे हैं। हालही में विप्रो ने ServiceNow के साथ मिलकर Agentic AI Workflows को एंटरप्राइज सिस्टम में लागू करने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य आईटी, एचआर, साइबर सिक्योरिटी और प्रोक्योरमेंट जैसे को ज्यादा ऑटोमेटेड और स्मार्ट बनाना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह साझेदारी सिर्फ एक तकनीकी समझौता नहीं, बल्कि विप्रो की भविष्य की ग्रोथ रणनीति का बड़ा संकेत है। यही वजह है कि निवेशकों ने कंपनी के शेयरों में आक्रामक खरीदारी शुरू कर दी।

अमेरिकी बाजार से मिला बड़ा संकेत

विप्रो में शेयर में उछाल का असर सबसे पहले अमेरिकी बाजार में दिखाई दिया। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनी के एडीओ में 18 प्रतिशत से ज्यादा की छलांग दर्ज की गई। इसके अलावे ट्रेडिंग में भी 21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई। जिसका असर भारतीय शेयर मार्केट बाजार पर भी देखने को मिला। भारत में बाजार खुलते ही बिजली की रफ्तार से ऊपर गई और कुछ ही मिनट में 211 के स्तर को पार कर गया। शुरूआती तेजी की वजह से कंपनी की शेयर में 3 प्रतिशत की मजबूती दिखाई दी।

READ MORE- Bitcoin की रफ्तार धीमी, Mid-Cap Altcoins ने बाजार में मचाई हलचल

विप्रो इंटेलिजेंस  से बड़ा बदलाव संभव

विप्रो ने अपनी एआई सेवा का नाम विप्रो Wipro Intelligence  नाम दिया है। इसके बारे में बताया जा रहा है कि यह एआई की मदद से कंपनियों के कामकाज को काफी तेज और स्मार्ट बना सकती है। उनकी समस्याओं का समाधान कर सकती है। इनमें, स्मार्टप्रोक्योर, साइबर ट्रांसफॉर्म और टेलको नेटवर्क शामिल है। इससे मार्केट यह उम्मीद करके चल रहा है कि विप्रो को आने वाले समय में बड़े ग्लोबल कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता हैं।

READ MORE-  Amazon का Project Nara: AI से बनेंगे Prime Video के नए शो

बायबैक ने भी बढ़ाया निवेशकों का भरोसा

एआई साझेदारी के अलावा कंपनी का शेयर बायबैक प्लान भी निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। अप्रैल में विप्रो के बोर्ड ने 15,000 करोड़ के बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। कंपनी 250 प्रति शेयर के भाव पर 60 करोड़ तक इक्विटी शेयर वापस खरीदेगी। कंपनी इस निर्णय ने उसके मजबूती को और सिक्योर कर दिया। जिससे लगा कि कंपनी शेयर धरकों को अच्छी रिटर्न दे सकती है। हाल के दिनों में Wipro के शेयर लगातार मजबूत बने हुए हैं।

आने वाले समय में जिन आईटी कंपनियों की एआई को लेकर प्लानिंग मजबूत होगी, वही बाजार में बढ़त बनाए रखेंगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Altcoin-Rotation-Accelerates-Bitcoin-Faces-Headwinds-While-Mid-Cap
Previous Story

Bitcoin की रफ्तार धीमी, Mid-Cap Altcoins ने बाजार में मचाई हलचल

Next Story

OTT पर तहलका मचाएगी सोनाली बेंद्रे की ‘Raakh’, हर मोड़ पर है सस्पेंस

Latest from Latest news

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतरा

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतर

Pavel Durov पर रूस का बड़ा एक्शन, FSB ने Telegram पर अवैध कंटेंट नहीं हटाने का आरोप लगाया। Telegram Ban Russia: रूस की Federal Security Service (FSB) ने Telegram के संस्थापक Pavel Durov पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि Telegram ने ऐसे कंटेंट को हटाने में नाकामी दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस में कथित तौर पर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। FSB ने Durov के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की भी जानकारी दी है। अभी Telegram और Pavel Durov की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  FSB ने Telegram पर क्या आरोप लगाए?  रूस की सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, Telegram पर मौजूद कुछ कंटेंट का इस्तेमाल कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं और आतंकवादी व चरमपंथी संगठनों ने किया। FSB का आरोप है कि इनका इस्तेमाल तोड़फोड़, आतंकवादी घटनाओं, सामूहिक हत्याओं और साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों के लिए किया गया। रूस का कहना है कि Telegram को ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। FSB ने इसी कथित नाकामी को Durov के खिलाफ कार्रवाई की वजह बताया है।  Telegram की शुरुआत 2013 में Pavel Durov ने की थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है और इसके एक अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की वजह से इसका इस्तेमाल आम लोगों के साथ पत्रकारों और अधिकारियों ने भी किया है।  READ MORE: क्या आपका Telegram भी
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss