AI ने बदली टेक इंडस्ट्री की तस्वीर, Intuit में 3,000 नौकरियों पर गिरी गाज

AI ने बदली टेक इंडस्ट्री की तस्वीर, Intuit में 3,000 नौकरियों पर गिरी गाज

5 mins read
147 views
May 21, 2026

Intuit layoffs: टेक इंडस्ट्री में एआई का प्रभाव काफी तेजगति पड़ने लगा है। इस बढते प्रभाव के कारण कंपनियां कामकाज के शैली से लेकर रणनीति बनाने तक शामिल कर रही है। अब कंपनियां अपनेआप को री-डिज़ाइन कर रही हैं। इसी बदलाव के बीच वित्तीय सॉफ्टवेयर कंपनी Intuit ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने लगभग 3,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। यह छंटनी कंपनी के कुल कर्मचारियों का करीब 17 प्रतिशत बताया जा रहा है। बता दें कि यह जानकारी CEO Sasan Goodarzi के आंतरिक मेमो के हवाले से सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह कदम संगठन को सरल बनाने के लिए उठाया गया है। साथ ही एआई आधारित उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करना भी इसका मुख्य उद्देश्य है।

AI ट्रांसफॉर्मेशन के चलते Intuit 6ने 3,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा। जानिए आखिर कंपनी क्यों उठा रही है ऐसा कदम?

READ  MORE- Adda247 ने 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी

मजबूत मुनाफे के बावजूद कटौती

ऐसा नहीं है कि कंपनी अपने बुरे दौर से गुजर रही है। Intuit की यह छंटनी उस समय हो रही है जब कंपनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। जनवरी तिमाही में कंपनी ने 4.65 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया। यह पिछले साल की तुलना में 17 प्रतिशत ज्यादा है। इसी अवधि में मुनाफा 48 प्रतिशत बढ़कर 693 मिलियन डॉलर पहुंच गया। कंपनी अब अपने संसाधनों को AI विकास की ओर मोड़ रही है। इसका लक्ष्य TurboTax, QuickBooks और Credit Karma जैसे प्लेटफॉर्म को और अधिक ऑटोमेटेड बनाना है। प्रबंधन का मानाना है कि भविष्य एआई ड्रिवन सॉफ्टवेयर का है। इसलिए संगठन को भी उसी हिसाब से ढ़लना चाहिए।

READ MORE- मुंबई बनेगा देश का AI हब, 8000 नौकरियों का रास्ता खुला

प्रतिस्पर्धा का बढ़ता दबाव

ऐसा नहीं है कंपनी अपने आंतरिक दबाव में बदलाव करने का निर्णय लिया। वो तो बाहरी प्रतिस्पर्धा देखते हुए इस तरह के कदम उठाए हैं। क्योंकि बाजार में एआई नेटिव टूलस काफी तेजी से उभर रहे हैं। ये सारे टूल काफी तेज ऑटोमेशन देते है। इससे पारंपरिक SaaS कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। अब AI केवल एक प्रयोग नहीं रहा। यह कंपनियों की मुख्य रणनीति बन चुका है। इसी वजह से कई कंपनियां खुद को री-स्टक्चर करने में लगी हुई है। पूरा का पूरा ध्यान एआई आधारित विकास की तरफ जा रहा है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।