Persona 6 Leak: गेमिंग की दुनिया में मशहूर RPG सीरीज Persona को लेकर नई जानकारी सामने आई है। एक चर्चित चीनी लीकर ने दावा किया है कि Persona 6 को सितंबर 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही गेम के कथित मुख्य किरदार (Protagonist) की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई के आखिर में मशहूर लीकर Lolilolailo ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Xiaohongshu (RedNote) पर 6 तस्वीरें शेयर कीं। दावा किया गया कि ये तस्वीरें उस आउटसोर्सिंग स्टूडियो से मिली हैं, जो कथित तौर पर Persona 6 के डेवलपमेंट से जुड़ा हुआ है।
क्या Persona 6 साल 2027 में लॉन्च होगा? नई लीक में गेम के मेन कैरेक्टर, कथित आर्टवर्क और रिलीज टाइमलाइन को लेकर कई बड़े दावे किए गए हैं।
Persona 6 protagonist sketches leaked on Xiaohongshu.
byu/Thanatoskaras inGamingLeaksAndRumours
READ MORE: Rockstar का तोहफा, खिलाड़ियों को मिलेगा FREE इनाम और बोनस
सामने आई कथित किरदारों की तस्वीरें
लीक हुई 6 तस्वीरों में से चार तस्वीरें एक सुनहरे बालों (Blonde) वाले पुरुष किरदार की दिखाई गई हैं, जिसे गेम का मुख्य किरदार बताया जा रहा है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Persona सीरीज में यह एक खास बदलाव हो सकता है, क्योंकि इस बार मेन कैरेक्टर का लुक अलग नजर आ रहा है। वहीं, दो अन्य तस्वीरों में काले बालों वाली एक महिला किरदार भी नजर आई है।
Persona 6 is currently slated for September 2027 (same leaker as the images)
byu/palindrome777 inPERSoNA
एक स्केच शीट पर ‘facial expressions’ और ‘Kugabe Neiko / Yasuko’ जैसे नाम लिखे होने का दावा किया गया है। मशीन ट्रांसलेशन के अनुसार, यह महिला किरदार का नाम हो सकता है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यह अटकलें भी तेज हो गई हैं कि Persona 6 में दो मुख्य किरदार (Dual Protagonists) देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
READ MORE: Mario फैंस के बीच छाया Raphael the Raven, जानें क्यों खास
2027 लॉन्च की चर्चा तेज
लीकर Lolilolailo ने यह भी दावा किया कि Persona 6 को सितंबर 2027 में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, इस तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लीक में कुछ और दिलचस्प चीजें भी सामने आई हैं। इनमें एक ‘P6’ लिखा हुआ सबवे स्केच और कंप्यूटर स्क्रीन की तस्वीर शामिल है, जिसमें कई PNG फाइल्स के नाम दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि ये फाइल्स गेम के कैरेक्टर आर्टवर्क से जुड़ी हो सकती हैं। फिलहाल, गेम डेवलपर की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
