AI Proof Course AI Skills To Learn Career News

AI से नौकरी बचानी है, तो आज ही ये 5 कोर्स करें

6 mins read
12 views
August 17, 2026

AI Proof Courses: अभी कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स को ज्यादा पसंद कर रही हैं, जिनके पास टेक्निकल नॉलेज के साथ बिजनेस समझ और समस्या सुलझाने की क्षमता भी हो। ऐसे में AI के दौर में ये 5 कोर्स करियर को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

AI के दौर में नौकरी को लेकर चिंता है? जानें ऐसे 5 कोर्स, जो टेक्निकल स्किल के साथ आपकी बिजनेस और प्रॉब्लम सॉल्विंग क्षमता भी मजबूत कर सकते हैं।

  1. फॉरवर्ड डिप्लॉयड इंजीनियरिंग

सिर्फ़ AI मॉडल बनाना अब काफ़ी नहीं है। कंपनियों को ऐसे इंजीनियरों की ज़रूरत है जो क्लाइंट की बिज़नेस से जुड़ी समस्या को समझ सकें और AI समाधान लागू कर सकें। फॉरवर्ड डिप्लॉयड इंजीनियरिंग यानी FDE में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, AI इंप्लीमेंटेशन और कस्टमर हैंडलिंग का मेल होता है। इसके लिए Scaler का FDE प्रोग्राम और IIT दिल्ली का एडवांस्ड सर्टिफिकेट कोर्स विकल्प हैं।

  1. AI और मशीन लर्निंग

AI की बेसिक समझ अब लगभग हर सेक्टर में काम आ रही है। मशीन लर्निंग, LLM और कंप्यूटर विजन जैसी तकनीकों की जानकारी करियर में बड़ा फायदा दे सकती है। IIT मद्रास, IIT कानपुर, IIIT हैदराबाद और Simplilearn जैसे संस्थान AI और मशीन लर्निंग की थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी देते हैं।

  1. साइबर और क्लाउड सिक्योरिटी

AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सिक्योरिटी की चुनौती भी बढ़ रही है। कंपनियों को ऐसे एक्सपर्ट्स की जरूरत है, जो क्लाउड सिस्टम और डेटा को साइबर अटैक से सुरक्षित रख सकें। IIT कानपुर और IIIT बैंगलोर इस क्षेत्र में स्पेशलाइज्ड कोर्स कराते हैं। आने वाले समय में इस स्किल की मांग और बढ़ सकती है।

  1. डेटा इंजीनियरिंग और MLOps

AI मॉडल बनाना ही पूरा काम नहीं है। उसे सही डेटा देना, चलाना और समय-समय पर अपडेट करना भी जरूरी है। डेटा इंजीनियर और MLOps प्रोफेशनल्स डेटा पाइपलाइन तैयार करते हैं। वे AI एप्लिकेशन को लगातार और बेहतर तरीके से चलाने में मदद करते हैं। IIT रुड़की, IIIT बैंगलोर और upGrad के कोर्स इस क्षेत्र में विकल्प देते हैं।

  1. AI प्रोडक्ट मैनेजमेंट

AI कैसे बनाया जाए, यह जानना जरूरी है। लेकिन इसका इस्तेमाल कहां, कब और क्यों करना है, इसकी समझ भी उतनी ही अहम है। AI प्रोडक्ट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, बिजनेस स्ट्रेटजी और यूजर एक्सपीरियंस को जोड़ता है। ISB, IIT दिल्ली और Emeritus इस क्षेत्र में एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम उपलब्ध कराते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss