क्रिप्टो बाजार में हलचल! Coinbase ने खेला बड़ा दांव

AI का असर गहरा! Coinbase ने 700 कर्मचारियों को हटाने का किया ऐलान

7 mins read
10 views
May 5, 2026

Coinbase layoffsआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने का असर अब क्रिप्टो एक्सचेंज पर भी दिखने लगा है। कंपनी Coinbase ने अपने कुल वर्कफोर्स में लगभग 14 प्रतिशत कटौती करने का ऐलान किया है। कंपनी इसके पीछे की वजह एआई के तेजी से प्रभाव और क्रिप्टो बाजार में अस्थिरता स्थिति को बताया है। अगर यह छटनी होती है तो करीब 700 कर्मचारियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

बाजार दबाव और तकनीकी बदलावों के बीच Coinbase का यह कदम क्रिप्टो इंडस्ट्री में बढ़ते बदलावों का संकेत देता है।

ऐलान के बाद CEO ने दिया बयान

कंपनी के सीईओ Brian Armstrong ने मंगलवार को सोशल प्लेटफॉर्म X पर कहा कि कंपनी अब अपने कर्मचारियों को एआई  स्किल्स के आधार पर पुनर्गठित करेगी। उन्होंने बताया कि नए ढांचे में मैनेजमेंट की परतें कम की जाएंगी। कुछ टीमों में केवल एक ही व्यक्ति इंजीनियर, डिजाइनर और प्रोडक्ट मैनेजर की भूमिका निभा सकता है। कंपनी की ओर जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि  यह छंटनी मुख्य रूप से दूसरी तिमाही में लागू की जाएगी। इस प्रक्रिया में कंपनी को लगभग 60 मिलियन डॉलर तक का पुनर्गठन खर्च उठाना पड़ सकता है।

क्रिप्टो सेक्टर में लगातार छंटनी

मार्केंट में दिन-प्रतिदिन बन रहे अस्थिरता का महौल को देखते हुए कई कंपनियां लगातार कर्मचारियों की संख्या घटा रही है। क्रिप्टो और पेमेंट सेक्टर में लागत कम करने के लिए छंटनी का बात कही जा रही है। इसी कडी में एक और नाम Coinbase का सामने आया है। इससे पहले Block Inc. और Gemini ने भी इस वर्ष अपने वैश्विक स्टाफ में कटौती की है। कंपनियों का कहना है कि एआई  के बढ़ते उपयोग से मौजूदा कामकाज के तरीके बदल रहे हैं।

READ MORE- क्रिप्टो मार्केट में उत्साह! Dogecoin खरीद रहे हैं व्हेल्स, क्या मिलेगा बड़ा मुनाफा?

कमाई में गिरावट, घाटा बढ़ा

जानकारी के मुताबकि कंपनी की वित्तीय सेहत इनदिनों ठीक नहीं है। कंपनी काफी दबाव में है। पिछले साल की चौथी तिमाही में कॉइनबेस की आय में 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी को 667 मिलियन डॉलर का शुद्ध घाटा भी हुआ है। जिसे अबतक का सबसे बड़ा नुकसान बताया जा रहा है। सीईओ का कहना है कि बाजार में गिरावट के बावजूद कंपनी पहले भी ऐसे दौर से गुजर चुकी है। और फिर जब वापिस लौटी है तो काफी मजबूत होकर। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लागत कम करना जरूरी है। ताकि कंपनी रणनीति के तहत बाजार में मजबूत बनी रहे।

READ MORE- CLARITY Act पर बड़ा दबाव, ग्रासली समीक्षा से बढ़ी टेंशन

शेयरों में उछाल, निवेशकों की उम्मीदें

जैसे ही इस बात की घोषणा हुई। कॉइनबेस  के शेयरों में प्री-मार्केट ट्रेडिंग के दौरान लगभग 8 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई। बता दें कि कंपनी गुरुवार को अपने तिमाही नतीजे जारी करने वाली है।  जिस पर निवेशकों की नजरें टिकी हैं।  इसी दिन PayPal ने भी लागत घटाने और कारोबार में सुधार के लिए नौकरियों में कटौती की घोषणा की है। कंपनी का लक्ष्य अगले दो से तीन वर्षों में 1.5 अरब डॉलर की बचत करना है। अगर कंपनी इसपर अडिग रहा तो कई और नौकरियां जा सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

चीन से जुड़े हैकिंग मॉडल का सरकारी नेटवर्क पर ‘साइलेंट वार’
Previous Story

चीन से जुड़े हैकिंग मॉडल का सरकारी नेटवर्क पर ‘साइलेंट वार’

रोमांस से कॉमेडी तक OTT पर देखें नए K-Drama
Next Story

रोमांस से कॉमेडी तक OTT पर देखें नए K-Drama

Latest from Companies