Elon Musk का बड़ा कदम: Anthropic को मिला सुपरकंप्यूटर, AI रफ्तार तेज

Elon Musk का बड़ा कदम: Anthropic को मिला सुपरकंप्यूटर, AI रफ्तार तेज

7 mins read
7 views
May 13, 2026

Elon Musk Anthropic Deal: AI इंडस्ट्री में एक बड़ी और चौंकाने वाली डील सामने आई है। Elon Musk की कंपनी SpaceXAI ने AI कंपनी Anthropic के साथ साझेदारी की है। इस डील के तहत Anthropic अपने AI मॉडल्स को चलाने के लिए Space XAI के शक्तिशाली Colossus 1 सुपरकंप्यूटर का इस्तेमाल करेगी। खास बात यह है कि Anthropic, Musk की दूसरी AI कंपनी xAI की प्रतिद्वंद्वी मानी जाती है। इसके बावजूद यह साझेदारी चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह डील ऐसे समय में हुई है, जब Elon Musk (Elon Musk AI News) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और मस्क OpenAI के खिलाफ कानूनी लड़ाई भी लड़ रहे हैं। यही वजह है कि Elon Musk Anthropic Deal ने टेक इंडस्ट्री में नई बहस शुरू कर दी है।

Elon Musk ने Anthropic को दिया Colossus 1 सुपरकंप्यूटर का एक्सेस! 2,20,000 NVIDIA GPU से Claude AI होगा और शक्तिशाली।

क्या है Colossus 1 सुपरकंप्यूटर?

Elon Musk की कंपनी xAI ने Colossus 1 सुपरकंप्यूटर को खासतौर पर अपने AI चैटबॉट Grok की ट्रेनिंग और X को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया था। इसे दुनिया के सबसे बड़े AI-केंद्रित सुपरकंप्यूटरों में से एक माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी ताकत है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें करीब 2.20 लाख NVIDIA GPU लगाए गए हैं। यही वजह है कि यह बड़े AI मॉडल्स को तेज और बेहतर तरीके से ट्रेन करने में सक्षम माना जाता है। खास बात यह भी है कि इस सुपरकंप्यूटर को सिर्फ 122 दिनों के रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया था। फरवरी में SpaceX और xAI को मिलाकर नई कंपनी SpaceXAI बनाई गई थी, जिसके बाद इस तरह की बड़ी AI डील्स की उम्मीद और बढ़ गई थी।

READ MORE: xAI में संकट: IPO से पहले 6 सह-संस्थापक बाहर

आखिर मस्क ने Anthropic से हाथ क्यों मिलाया?

कई लोगों के मन में यह सवाल है कि जब Anthropic, xAI की प्रतिद्वंद्वी है, तो फिर Elon Musk ने यह साझेदारी क्यों की? मस्क ने खुद X पर इसका जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने Anthropic के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समय बिताया और यह समझने की कोशिश की है कि कंपनी का AI मॉडल Claude AI इंसानों के लिए कितना सुरक्षित और फायदेमंद हो सकता है।

मस्क ने कहा कि वह अधिकारियों की बातों से प्रभावित हुए और उन्हें भरोसा है कि Claude AI मानवता के लिए सुरक्षित रहेगा। इसी भरोसे के चलते उन्होंने Anthropic को Colossus 1 की कंप्यूटिंग पावर देने का फैसला किया। मस्क ने यह भी संकेत दिया कि कंपनी अब Colossus 2 सुपरकंप्यूटर पर काम कर रही है, जो पहले से ज्यादा शक्तिशाली हो सकता है।

READ MORE: xAI हायर कर रही बैंकर और क्रेडिट एक्सपर्ट्स

Anthropic को क्या फायदा हुआ?

इस साझेदारी का सबसे बड़ा फायदा Anthropic को ज्यादा NVIDIA GPU AI Computing क्षमता के रूप में मिला है। अधिक कंप्यूटिंग पावर मिलने के बाद कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए कुछ बड़े बदलाव किए हैं।

अब Claude Code इस्तेमाल करने वाले Pro, Max, Team, and Enterprise Plans के यूजर्स के लिए 5 घंटे की लिमिट को दोगुना कर दिया गया है। साथ ही Pro, Max Plans में पीक आवर लिमिटेशन भी हटा दी गई है। इसके अलावा, Anthropic ने भविष्य में अंतरिक्ष में AI कंप्यूटिंग क्षमता तैयार करने के लिए भी SpaceXAI के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

दक्षिण कोरिया की BDACS और Aptos Foundation की बड़ी साझेदारी
Previous Story

दक्षिण कोरिया की BDACS और Aptos Foundation की बड़ी साझेदारी

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss