chatgpt

ChatGPT ने लॉन्च किया फुलस्क्रीन रिपोर्ट व्यू, रिसर्चर के लिए फायदेमंद

5 mins read
255 views
February 12, 2026

ChatGPT update:  अगर आप Artificial Intelligence  की मदद से रिसर्च करते हैं, तो ChatGPT का नया अपडेट आपके काम को और आसान बना सकता है। OpenAI ने Deep Research मोड को अपग्रेड करते हुए ऐसा फीचर जोड़ा है, जिससे लंबी रिपोर्ट पढ़ना, स्रोत देखना और रिसर्च को नियंत्रित करना पहले से ज्यादा सरल हो गया है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

एक बार फिर OpenAI अपने नया अपडेट को लेकर चर्चा में…Deep Research में मिलेंगी ज्यादा कंट्रोल और फुलस्क्रीन रिपोर्ट…जानें किसके लिए और कितने हैं फायदेमंद।

रिपोर्ट पढ़ने का नया अनुभव

नए अपडेट में ChatGPT ने फुलस्क्रीन डॉक्यूमेंट व्यूअर पेश किया है। इससे यूज़र चैट विंडो से अलग होकर पूरी रिपोर्ट को एक डॉक्यूमेंट की तरह पढ़ सकते हैं, जिससे लंबे और जटिल विषयों को समझना ज्यादा सहज हो जाता है। जिसका सीधा फायदा यूजर्स को ही मिलनेवाला है।

टेबल ऑफ कंटेंट जोड़ा गया

रिपोर्ट के भीतर नेविगेशन को आसान बनाने के लिए टेबल ऑफ कंटेंट जोड़ा गया है, जिससे किसी भी सेक्शन तक तुरंत पहुंचा जा सकता है। साथ ही एक अलग पैनल में साइटेशन और स्रोतों की सूची भी देखी जा सकती है, जिससे जानकारी की विश्वसनीयता समझना आसान होता है।

READ MORE- Facebook के नए AI फीचर्स से प्रोफाइल फोटो होंगे ज्यादा मजेदार

रिसर्च पर यूज़र का ज्यादा नियंत्रण

Deep Research मोड में अब यूज़र रिसर्च प्लान पहले से तैयार कर सकते हैं। भरोसेमंद वेबसाइटों को चुन सकते हैं और जरूरत पड़ने पर रिसर्च की दिशा भी बदल सकते हैं। यह सुविधा खास तौर पर छात्रों, पत्रकारों और शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी मानी जा रही है।

READ MORE- अब बिना कोडिंग मोबाइल से बनेगा widgets, Nothing का नया AI फीचर लॉन्च!

रियल टाइम प्रोग्रेस का विकल्प

रिसर्च के दौरान यूज़र उसकी प्रगति को रियल टाइम में देख सकते हैं और नए स्रोत जोड़ सकते हैं। रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसे Word, PDF और Markdown जैसे कई फॉर्मेट में डाउनलोड या एक्सपोर्ट करने की सुविधा भी मिलती है।

Free यूज़र्स को करना होगा Wait

कंपनी के अनुसार, यह नया फीचर फिलहाल Plus और Pro सब्सक्राइबर्स के लिए जारी किया जा रहा है। वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि आने वाले दिनों में Go और Free यूज़र्स को भी यह अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए थोडा इंतजार करना होगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

apple
Previous Story

Apple का झटका: iTunes Wish List फीचर हटेगा, सेव्ड लिस्ट बचाने का आखिरी मौका

Next Story

ChatGPT में विज्ञापन की चर्चा, Claude ने मुफ्त वर्ज़न को बनाया और पावरफुल

Latest from ChatGpt

Don't Miss