Dunzo के पूर्व CEO कबीर बिस्वास का नया AI स्टार्टअप

Dunzo फाउंडर को मिला निवेशकों का साथ, AI स्टार्टअप के लिए 102 करोड़ जुटाई फंडिंग

5 mins read
63 views
April 22, 2026

Kabeer Biswas startup: शहरी जीवन की मुश्किलों को आसान बनाने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जा रहा है। नए स्टार्टअप का फोकस घर के डेली के कामों को स्मार्ट तरीके से मैनेज करना है। कंपनी का कहाना है कि घर संभालना आज के समय की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है। जिसे एआई के माध्यम से सरल बनाया जा सकता है। इसके लिए करीब

Dunzo के पूर्व CEO कबीर बिस्वास का नया AI स्टार्टअप, घर चलाने की समस्या को टेक्नोलॉजी से हल करने की तैयारी। जानिए पीछे की कहानी।

Flipkart के बाद नई शुरुआत

इस पहल के पीछे उद्यमी Kabeer Biswas हैं। जिन्होंने हाल ही में Flipkart में एक छोटी पारी के बाद नई राह चुनी। उन्होंने Flipkart के क्विक कॉमर्स वर्टिकल Minutes को लीड करने के लिए जॉइन किया था, लेकिन एक साल के भीतर ही बाहर निकल गए। बता दें कि विश्वास इससे पहले Dunzo के संस्थापक रह चुके हैं। Dunzo ने एक समय पर तेजी से ग्रोथ हासिल की थी, लेकिन अधिक खर्च और मुश्किल ऑपरेशन्स के कारण कंपनी को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। यही अनुभव अब उनके नए स्टार्टअप की दिशा तय कर रहा है।

READ MORE- Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

निवेशकों का मजबूत भरोसा

इस नई कंपनी को शुरुआती दौर में ही बड़े निवेशकों का समर्थन मिला है। Peak XV Partners, Blume Ventures और CRED जैसे नाम इसके साथ जुड़े हैं। तीनों मिलाकर अबतक करीब 102 करोड़ रूपए का फंड जुटा लिए हैं। इससे साफ होता है कि निवेशकों को इस नए AI आधारित मॉडल पर भरोसा है। कंपनी ने लगभग 21 प्रतिशत का ESOP पूल तैयार किया है। यह संकेत देता है कि आने वाले समय में बड़े स्तर पर भर्ती की जाएगी।

READ MORE-  19.5 करोड़ की फंड से PrimeInvestor अब सीधे संभालेगा आपका पैसा

लॉजिस्टिक्स से टेक प्लेटफॉर्म की ओर शिफ्ट

विश्वास का नया वेंचर पारंपरिक डिलीवरी मॉडल से अलग है। अब फोकस एक ऐसे टेक प्लेटफॉर्म पर है, जो विभिन्न सेवाओं को एक साथ जोड़ सके। यह मॉडल कम ऑपरेशनल बोझ और ज्यादा उंचाई देने की क्षमता रखता है। खासकर वे फाउंडर्स, जिन्होंने पहले बड़े स्तर पर कंपनियां खड़ी की हैं। भले ही पुरानी कंपनियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उनका अनुभव नए प्रयोगों में काम आता है।

स्टार्टअप अब लॉजिस्टिक्स जैसे भारी ऑपरेशन वाले मॉडल से हटकर टेक्नोलॉजी ड्रिवन और एआई आधारित समाधानों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Meta employee tracking AI
Previous Story

Meta में निगरानी तेज, हजारों नौकरियों पर मंडराया संकट

ओटीटी पर बेस्ट ट्विस्ट वाली थ्रिलर वेब सीरीज की लिस्ट
Next Story

दिमाग हिला देंगी ये OTT थ्रिलर सीरीज! हर एपिसोड में मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट

Latest from Business

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

Mekr Funding: भारत के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में एक नया निवेश अपडेट सामने आया है। अप्लायंस डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप Mekr ने अपने सीरीज

Don't Miss