किसी का टूटा रिश्ता, किसी की गई कुर्सी, प्यार में क्यों बदनाम हुए ये दिग्गज?

9 mins read
2 views
किसी-का-टूटा-रिश्ता,-किसी-की-गई-कुर्सी,-प्यार-में-क्यों-बदनाम-हुए-ये-दिग्गज
November 9, 2026

Top Tech CEO Scandals: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियां चलाने वाले CEO अपनी तकनीक और अरबों डॉलर की संपत्ति के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन कई बार उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियां बन जाती है। Nvidia के CEO जेनसन हुआंग का नाम हाल ही में कथित चीनी खुफिया विवाद और बेवफाई से जुड़ी खबरों के कारण चर्चा में आया है। इससे पहले भी Google, Amazon, Microsoft और Tesla जैसे बड़े ब्रांड्स के प्रमुखों की निजी जिंदगी विवादों में रही है। किसी को पद छोड़ना पड़ा, तो किसी के तलाक में अरबों डॉलर का समझौता हुआ।

जेन्सेन हुआंग से जेफ बेजोस तक: जानिए 6 बड़े टेक CEO की लव लाइफ के विवाद

  1. एंडी रुबिन (Andy Rubin)

Android बनाने वाले एंडी रुबिन ने 2014 में Google छोड़ दिया था। उन पर एक कर्मचारी के साथ संबंध और यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे। रुबिन ने इन आरोपों से इनकार किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Google ने उन्हें करीब 90 मिलियन डॉलर (लगभग 792 करोड़ रुपये) का एग्जिट पैकेज दिया था। 2018 में यह मामला सामने आने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

  1. ब्रायन क्रजानिच (Brian Krzanich)

Intel के तत्कालीन CEO ब्रायन क्रजानिच को 2018 में इस्तीफा देना पड़ा। कंपनी की जांच में सामने आया कि उनका एक कर्मचारी के साथ संबंध था। यह कंपनी की नीतियों के खिलाफ था। उनका करीब 5 साल का CEO कार्यकाल खत्म हो गया। कंपनी की फाइलिंग में उनके संभावित एग्जिट पैकेज की कीमत 38 मिलियन डॉलर बताई गई थी। हालांकि, Intel ने इसकी पुष्टि नहीं की कि उन्हें यह रकम मिली थी या नहीं।

  1. जेफ बेजोस (Jeff Bezos)

Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस की निजी जिंदगी 2019 में चर्चा में आई। टीवी प्रेजेंटर लॉरेन सांचेज के साथ उनके रिश्ते की खबरें सामने आईं। इसके बाद उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस से शादी खत्म हो गई। तलाक के समझौते में मैकेंजी को Amazon के करीब 38.3 अरब डॉलर (लगभग 3.37 लाख करोड़ रुपये) के शेयर मिले। हालांकि, बेजोस ने कंपनी का नियंत्रण अपने पास रखा। वह 2021 तक CEO रहे।

  1. बिल गेट्स (Bill Gates)

Microsoft के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक कर्मचारी के साथ पुराने रिश्ते की बात स्वीकार की थी। कंपनी ने इस मामले की जांच भी की थी। गेट्स ने 2020 में कंपनी के बोर्ड से दूरी बनाई। इसके बाद 2021 में मेलिंडा फ्रेंच गेट्स से उनका तलाक हो गया। दोनों के बीच हुए आर्थिक समझौते की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई।

READ MORE: ASUS के नए ProArt AI लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

  1. एलन मस्क (Elon Musk)

Tesla और SpaceX के CEO एलन मस्क की निजी जिंदगी कई बार खबरों में रही है। उनके अलग-अलग रिश्तों से बच्चे हैं। 2022 में The Wall Street Journal ने दावा किया था कि मस्क का निकोल शनाहन के साथ संबंध था। उस समय शनाहन Google के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन की पत्नी थीं। मस्क और शनाहन ने इस दावे को खारिज किया था। इस विवाद के बावजूद मस्क ने अपने पद नहीं छोड़े।

  1. जेनसन हुआंग (Jensen Huang)

Nvidia के CEO जेनसन हुआंग ने 8 नवंबर को अपनी पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार की। इससे पहले एलिस हुआंग नाम की महिला और Nvidia के एक ग्राहक Megaspeed की पूर्व अधिकारी से जुड़े मामले की खबरें सामने आई थीं। Nvidia ने विदेशी खुफिया अभियान से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र जांच शुरू की। कंपनी के बोर्ड ने कहा कि उसके पास ऐसा मानने की कोई वजह नहीं है कि कंपनी की गोपनीय जानकारी से समझौता हुआ है। हुआंग अभी भी CEO हैं। किसी आर्थिक समझौते की जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है।

READ MORE: आपके पैसों पर AI की नजर, Claude करेगा पूरा मैनेजमेंट!

जुकरबर्ग, सुंदर पिचाई और सत्या नडेला का नाम क्यों नहीं आया?

Meta के मार्क जुकरबर्ग, Google के सुंदर पिचाई और Microsoft के सत्या नडेला को लेकर इस तरह के प्रमाणित सार्वजनिक विवाद सामने नहीं आए हैं। जुकरबर्ग की पत्नी प्रिसिला चान, पिचाई की पत्नी अंजलि पिचाई और नडेला की पत्नी अनु नडेला हैं। टेक दुनिया में बड़ी कंपनियां और अरबों डॉलर की संपत्ति संभालने वाले CEO भी निजी जिंदगी के विवादों से अछूते नहीं हैं। इन मामलों में किसी की नौकरी गई, तो किसी को भारी आर्थिक समझौता करना पड़ा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss