Meta employee tracking AI

Meta में निगरानी तेज, हजारों नौकरियों पर मंडराया संकट

7 mins read
73 views
April 22, 2026

Meta employee tracking AI: हर क्षेत्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। इसका रोल कंपनी के प्रोडक्ट और सर्विस से दो कदम आगे निकलते हुए कर्मचारी के कामकाज करने के तरीके बदल रहे हैं। इसमें Meta का नाम चर्चा में है। बताया जा रहा है कि एआई  भविष्य की कार्यसंस्कृति की झलक दिखाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने कर्मचारियों के कंप्यूटर उपयोग को बारीकी से ट्रैक करने की तैयारी कर रही है। इसमें माउस मूवमेंट, क्लिक और कीबोर्ड एक्टिविटी को रिकॉर्ड किया जाएगा। यह सिस्टम खास तौर पर काम से जुड़े ऐप्स और वेबसाइट्स पर नजर रखेगा। जरूरत पड़ने पर स्क्रीनशॉट भी लिया जा सकता है, जिससे काम के हर पहलू पर नजर रखी जा सके।

मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Meta AI पर लगा रही दांव, हजारों नौकरियां पर संकट आने के संकेत…जानें कंपनी की नीति।

AI ट्रेनिंग का नया मॉडल

इस पहल को Model Capability Initiative नाम दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य एआई को इंसानों की तरह व्यवहार और काम करना सिखाना है। कंपनी चाहती है कि एआई समझ सके कि इंसान कंप्यूटर पर कैसे निर्णय लेते हैं। अपने टास्क पूरे करते हैं। जिससे एआई एजेंट को और सक्षम बनाया जा सके। फिलहाल AI कई सामान्य कार्यों में कमजोर साबित होता है। कंपनी इस डेटा के माध्यम से इन छोटे लेकिन महत्वपूर्ण व्यवहारिक पैटर्न सिखाना चाहती है, ताकि वह मुश्किल कार्यों को भी आसानी से कर सके।

AI करेगा कामका विजन स्पष्ट

कंपनी के CTO Andrew Bosworth ने का कहना है कि एआई एजेंट्स अधिकतर कार्य करेंगे। इंसानों का काम सिर्फ दिशा देना रहेगा। या फिर समीक्षा करने और सुधार करने तक सीमित रह सकती है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह डेटा केवल एआई मॉडल्स को बेहतर बनाने के लिए उपयोग किया जाएगा। न किसी कही प्रदर्शन के लिए।

READ MORE- 73 हजार नौकरियां खत्म! क्या यही है टेक का भविष्य?

छंटनी की आशंका तेज

इसी समय कंपनी में बड़े स्तर पर छंटनी की खबरें भी सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, विस्वस्तर पर लगभग 20 प्रतिशत कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ सकता है। यह संख्या 15,000 से अधिक हो सकती है। कंपनी अब कम कर्मचारियों और अधिक एआई आधारित कार्यप्रणाली की ओर बढ़ रही है।

READ MORE-  एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई

AI CEO और भविष्य की भूमिका

कंपनी के प्रमुख Mark Zuckerberg खुद एआई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। रिपोर्टस की मानें तो वे एआई अवतार भी तैयार कर रहे हैं। जो उनके सोचने और बोलने के तरीके की नकल कर सकता है। कंपनी ने हाल ही में Muse नाम का नया AI मॉडल पेश किया है। इसे एडवांस एआई रिसर्च के तहत विकसित किया गया है। आने वाले समय में इस सीरीज के और मॉडल्स लॉन्च करने की योजना है। एआई अब केवल तकनीक नहीं लोगों के काम करने के तरीके को बदल सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

RBI ने एआई मॉडल Claude Mythos से जुड़े साइबर खतरों
Previous Story

AI का खतरा बैंकिंग पर मंडराया! RBI ने दुनिया भर में बजाई चेतावनी की घंटी

Dunzo के पूर्व CEO कबीर बिस्वास का नया AI स्टार्टअप
Next Story

Dunzo फाउंडर को मिला निवेशकों का साथ, AI स्टार्टअप के लिए 102 करोड़ जुटाई फंडिंग

Latest from Artificial Intelligence

Anthropic, OpenAI execs meet Hindu and Sikh religious leaders as they try to make ethical AI

AI के ‘दिमाग’ में डाले जाएंगे नैतिक मूल्य, धर्मगुरुओं से शुरू हुई चर्चा

Ethical ai discussion: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अपनी क्षमता के बदौलत हर क्षेत्र में अपना प्रभाव बना चुकी

Don't Miss