भारत से Opendoor की विदाई, 250 कर्मचारियों पर गिरी गाज

भारत से Opendoor की विदाई, 250 कर्मचारियों पर गिरी गाज

5 mins read
1 views
June 11, 2026

US Company Opendoor: क्या AI और अमेरिका की नीतियां भारत की टेक नौकरियों पर असर डाल रही हैं? इसी बीच बड़ा झटका सामने आया है। US की रियल एस्टेट टेक कंपनी Opendoor India operations बंद करने जा रही है। इस फैसले से भारत में काम कर रहे करीब 250 कर्मचारियों पर असर पड़ेगा। कंपनी ने काम को अमेरिका शिफ्ट करने का फैसला किया है।

अमेरिकी रियल एस्टेट टेक कंपनी Opendoor भारत में अपनी सेवाएं बंद की, कंपनी के इस फैसले से सैकड़ों कर्मचारियों पर असर।

CEO का बड़ा फैसला और 250 कर्मचारियों पर असर

Opendoor के CEO ने X पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने ऑपरेशनल काम को ग्राहकों के करीब यानी अमेरिका में ले जा रही है। इसी वजह से भारत में चल रही पूरी ऑपरेशन यूनिट को बंद किया जा रहा है। इस फैसले से लगभग 250 कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित होगी। कंपनी ने साफ कहा कि यह फैसला काम की गुणवत्ता पर नहीं, बल्कि रणनीति पर आधारित है।

अमेरिका शिफ्ट क्यों कर रही है कंपनी?

कंपनी ने बताया कि उसके ज्यादातर ग्राहक अमेरिका में हैं। पहले भारत में मैनुअल वर्क होता था, लेकिन अब सिस्टम यूनिफाइड हो चुका है। AI-आधारित टीमों और नई तकनीक के चलते काम अमेरिका में ही किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इससे तेज और बेहतर सर्विस मिल सकेगी। साथ ही कुछ भूमिकाएं पहले ही अमेरिका शिफ्ट की जा चुकी हैं।

READ MORE: भारत के टेक मैप में बड़ा बदलाव ला सकता है Google

AI और छंटनी का बढ़ता ट्रेंड

यह फैसला सिर्फ Opendoor तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 के पहले चार महीनों में 95 कंपनियों ने मिलकर 73,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है। इसका बड़ा कारण AI बदलाव बताया जा रहा है। Google और Meta जैसी कंपनियों में भी इसका असर दिख चुका है। साथ ही अमेरिका में ‘Make America Great Again’ नीति के तहत स्थानीय रोजगार पर जोर बढ़ा है।

READ MORE: Google और SpaceX मिलकर अंतरिक्ष में भेजेंगे AI सेंटर?

Opendoor का यह फैसला भारत के टेक सेक्टर के लिए एक बड़ा संकेत है। AI और ग्लोबल पॉलिसी बदलाव अब नौकरियों का नक्शा बदल रहे हैं। आने वाले समय में ऐसे और फैसले देखने को मिल सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Gold Price 11 June_ सोने के दाम आज फिर बदले, लोगों की खरीद पर पड़ा असर
Previous Story

Gold Price 11 June: सोने के दाम आज फिर बदले, लोगों की खरीद पर पड़ा असर

Latest from Business

Don't Miss