Startup Day 2026: भारतीय स्टार्टअप्स का नया दौर, टेक से आगे उद्देश्य की ओर

Startup Day 2026: भारतीय स्टार्टअप्स का नया दौर, टेक से आगे उद्देश्य की ओर

7 mins read
362 views
January 16, 2026

Startup Day 2026: 16 जनवरी को मनाए गए स्टार्टअप डे इंडिया के मौके पर देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम ने अपने सफर पर एक नजर डाली। कभी जहां भारतीय स्टार्टअप्स की पहचान सिर्फ ऐप्स, प्लेटफॉर्म और तेज ग्रोथ से होती थी। वहीं, अब तस्वीर काफी बदल चुकी है। आज स्टार्टअप्स का फोकस केवल मुनाफे पर नहीं बल्कि हेल्थकेयर, शिक्षा, सस्टेनेबिलिटी और डीप टेक जैसी असल समस्याओं को हल करने पर है।

उद्योग जगत के लोगों का मानना है कि यह बदलाव मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार की सहयोग नीतियों, आसान फंडिंग और पहले से ज्यादा जागरूक ग्राहकों की वजह से आया है। अब भारतीय स्टार्टअप्स शॉर्टकट ग्रोथ की बजाय भरोसा, स्थिरता और लंबे समय तक असर डालने वाले मॉडल अपनाने लगे हैं।

स्टार्टअप डे इंडिया 2026 पर जानिए कैसे भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ टेक और ग्रोथ नहीं, बल्कि हेल्थकेयर, शिक्षा और सस्टेनेबिलिटी जैसे असली मुद्दों पर काम कर रहे हैं।

उद्देश्य-आधारित स्टार्टअप्स का बढ़ता प्रभाव

Awshad की को-फाउंडर और CMO का कहना है कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम अब ज्यादा परिपक्व हो गया है। उनके अनुसार, आज के स्टार्टअप्स केवल नई टेक्नोलॉजी के आकर्षण से नहीं, बल्कि रोजमर्रा की समस्याओं को हल करने की सोच से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय उपभोक्ताओं में वेलनेस, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और साइंस-बेस्ड वैकल्पिक इलाज जैसे मेडिकल कैनाबिस को लेकर रुचि तेजी से बढ़ रही है।

यह इस बात का संकेत है कि लोग अब अपनी सेहत को लेकर ज्यादा समझदारी से फैसले ले रहे हैं। ऋचा जग्गी का मानना है कि भविष्य में वही स्टार्टअप्स टिक पाएंगे जो सस्टेनेबिलिटी, पारदर्शिता और लॉन्ग-टर्म इम्पैक्ट पर ध्यान देंगे, न कि केवल जल्दी ग्रोथ दिखाने पर।

READ MORE: ट्रंप की पूर्व सलाहकार को मिली Meta की AI जिम्मेदारी

लंबे समय तक चलने वाली कंपनियों पर जोर

Rocket Health के CEO और फाउंडर अभिनीत कुमार ने कहा कि भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम अब ऐसे बिजनेस खड़े करने की दिशा में बढ़ रहा है जो स्थानीय जरूरतों को समझते हुए ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उनके मुताबिक, देश में ऐसे फाउंडर्स की संख्या बढ़ रही है जो समझदारी और स्केलेबल आइडियाज पर काम कर रहे हैं।

अभिनीत कुमार ने यह भी कहा कि अब स्टार्टअप्स को जरूरत से ज्यादा प्रयोग और जल्दबाजी से बचना चाहिए। असली मौका उन कंपनियों के पास है जिनकी नींव मजबूत हो और जो लंबे समय तक समस्याओं का समाधान दे सकें। उन्होंने हेल्थकेयर, एजुकेशन, क्लाइमेट, मैन्युफैक्चरिंग और डीप टेक को भारत की भविष्य की अर्थव्यवस्था और इनोवेशन की रीढ़ बताया।

READ MORE: कौन है संतोष जनार्दन? बने Meta के हेड

कंप्यूटिंग के भविष्य में भारत की भूमिका

इन बदलावों के साथ-साथ भारत की भूमिका ग्लोबल कंप्यूटिंग इकोसिस्टम में भी चर्चा का विषय बन रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब ध्यान सिर्फ सिलिकॉन वैली मॉडल पर नहीं, बल्कि देश में विकसित फुल स्टैक और स्वदेशी इनोवेशन पर है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Anthropic ने इरीना घोष को बनाया भारत का MD
Previous Story

Anthropic ने इरीना घोष को बनाया भारत का MD

दक्षिण कोरिया में विदेशी क्रिप्टो ऐप्स पर सख्ती, होंगे ब्लॉक
Next Story

दक्षिण कोरिया में विदेशी क्रिप्टो ऐप्स पर सख्ती, होंगे ब्लॉक

Latest from Jobs

माइक्रोसॉफ्ट में 70+ वालों की होगी छुट्टी

छटनी के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट का सीनियर कर्मचारियों को ‘स्वैच्छिक विदाई’ का ऑफर

Microsoft voluntary exit program: तकनीकी दुनिया की दिग्गज कंपनी Microsoft अपने इतिहास के सबसे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। 15,000 कर्मचारियों

Don't Miss