Netflix AI Feature: ओटीटी प्लेटफार्म पर Netflix अब यूजर्स के लिए कंटेंट ढूंढना आसान बनाने की तैयारी में है। कंपनी एक नए एआई आधारित वॉइस सर्च फीचर की टेस्टिंग कर रही है। जिसका उद्देश्य यूजर्स को लंबी स्क्रॉलिंग और टाइपिंग से बचाना है। यह फीचर फिलहाल अमेरिका के कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। तो आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में विस्तार से।
Netflix का नया एआई फीचर मूड और पसंद के हिसाब से फिल्में और शो सुझाएगा। जानें यह वॉइस सर्च सिस्टम कैसे करेगा काम।
कंटेंट चुनने की परेशानी होगी कम
अक्सर लोग नेटफ्लिक्स खोलने के बाद काफी देर तक यही सोचते रहते हैं कि क्या देखा जाए। किसे देखना आज बेहतर होगा। उनके मन चल रहे इसी बात को समझते हुए कंपनी नया फीचर लाकर परेशानी को खत्म करने की कोशिश करने जा रही है। अब यूजर केवल अपनी पसंद या मूड के हिसाब से बोलकर कंटेंट को सर्च कर सकेगा। इससे फिल्म और शो चुनना पहले से काफी आसान हो सकता है।
बिना टाइप किए मिलेगा कंटेंट
आपको बता दें कि नए फीचर में यूजर को टाइटल टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय वह सामान्य भाषा में अपनी पसंद बता सकेगा। मान के चलिए की आप कहते हैं कि मुझे कुछ ऐसे शो दिखाई जो रिलैक्स दे सके। इसके बाद नेटफ्लिक्स उसी हिसाब से सुझाव दिखाएगा। इस फीचर के इस्तेमाल के लिए यूजर्स को रिमोट में मौजूद नेटफ्लिक्स बटन दबाना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर कुछ मूड-बेस्ड सुझाव दिखाई देंगे। इनमें I need a good cry और watch in the background जैसे विकल्प शामिल हैं। इसके साथ एक Ask बटन भी दिया गया है।
मजेदार सवालों को भी समझ रहा एआई
नेटफ्लिक्स का सिस्टम सामान्य और मजाकिया सवालों को भी समझने की कोशिश कर रहा है। शुरुआती टेस्टिंग में कुछ यूजर्स ने अलग तरह के सवाल पूछे। जैसे आज ज्यादा कॉफी पी ली है, अब क्या देखूं? इसके जवाब में Netflix ने रिलैक्सिंग कॉमेडी और स्लीप कंटेंट सुझाया। यूजर्स जरूरत के हिसाब से नए सुझाव भी मांग सकते हैं। अगर कोई कंटेंट पसंद नहीं आता, तो वे शब्द बोल सकते हैं। इसके बाद एआई नए सुझाव दिखाएगा। इससे सर्च अनुभव ज्यादा इंटरैक्टिव बन रहा है।
READ MORE- Vivo X300 FE Review: छोटा फोन, बड़ा कैमरा, जानें दमदार फीचर्स
अभी पर्सनलाइज्ड नहीं हैं सुझाव
एक बात और है कि यह वॉच हिस्ट्री का इस्तेमाल नहीं करता। फिर भी शुरुआती टेस्टर्स का कहना है कि काफी हद तक सही मूड समझ लेता है। यह फीचर अभी Chromecast with Google TV और TCL Google TV जैसे कुछ डिवाइसेज पर काम कर रहा है। कंपनी कुछ चुनिंदा चैनल पर ही टेस्टिंग कर रही है।
READ MORE- Online Education पर बड़ा खतरा, Cyber Attack से बंद हुआ Canvas प्लेटफॉर्म
Netflix क्यों बना रहा अलग सर्च सिस्टम?
अब सवाल उठता है कि ओटीटी दूसरे ओटीटी ऐप्स में वॉइस सर्च अक्सर गूगल या अमेजन के यूनिवर्सल सर्च से जुड़ जाता है। वहां दूसरे प्लेटफॉर्म्स के रिजल्ट भी दिखते हैं। लेकिन Netflix अपने यूजर्स को ऐप के अंदर ही बनाए रखना चाहता है। इसलिए कंपनी अलग एआई सर्च सिस्टम पर काम कर रही है। अंतमें, अगर यह टेस्टिंग सफल रहती है तो नेटफ्लिक्स देखने का तरीका बदल सकता है। आने वाले समय में घंटों स्क्रॉल करने की जरूरत काफी कम हो सकती है।
