Canvas Cyber Attack: अमेरिका और कनाडा के कई विश्वविद्यालयों और स्कूलों पर साइबर अपराधियों ने बड़ा हमला किया। इस हमले में ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। हजारों छात्र अचानक अपनी पढ़ाई और परीक्षा सिस्टम से कट गए। बताया जा रहा है कि जब यह वाकया तब हुआ जब कई संस्थानों में साल के अंतिम एग्जाम चल रहे थे।
अमेरिका और कनाडा के कई विश्वविद्यालय साइबर हमले की चपेट में आ गए। Canvas प्लेटफॉर्म जानें हैकर्स ने कैसे घटना को दिया अंजाम?
कैनवास प्लेटफॉर्म बना निशाना
रिपोर्ट्स की माने तो साइबर हमले का मुख्य निशाना Canvas Cyber AttacK प्लेटफॉर्म था। यह एक लोकप्रिय अकादमिक सॉफ्टवेयर है। जिसका इस्तेमाल हजारों स्कूल और यूनिवर्सिटी करते हैं। इसी प्लेटफॉर्म के जरिए छात्र असाइनमेंट जमा करते हैं। नोट्स देखते हैं और ऑनलाइन परीक्षाएं देते है। हैकिंग ग्रुप ShinyHunters ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले के बाद कई घंटों तक Canvas प्लेटफॉर्म बंद रहा। इससे छात्रों और शिक्षकों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई। कई संस्थानों को तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।
परीक्षा और असाइनमेंट पर पड़ा असर
साइबर हमले का असर सीधे छात्रों की पढ़ाई पर पड़ा। कई यूनिवर्सिटी के छात्र अपने असाइनमेंट समय पर जमा नहीं कर सके। ऑनलाइन परीक्षाएं भी प्रभावित हुईं। कुछ संस्थानों ने एग्जाम तक रद्द कर दिए। इससे हजारों छात्रों की चिंता बढ़ गई।वहीं, पेनन स्टेट यूनिवर्स ने छात्रों को भेजे संदेश में कहा कि फिलहाल किसी को भी कैनवास का एक्सेस नहीं मिल रहा है। यूनिवर्सिटी ने माना कि समस्या जल्दी ठीक होने की संभावना कम है। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार के कुछ एग्जाम रद्द कर दिए गए।
कनाडा की यूनिवर्सिटीज भी हुईं प्रभावित
साइबर हमले का असर कनाडा तक पहुंचा। ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय ने छात्रों को तुरंत लॉग आउट करने की सलाह दी। यूनिवर्सिटी ने कहा कि कैरेंट की की पैरेंट कंपनी Instructure में साइबर ब्रीच हुआ है। इसके कारण सिस्टम अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। इसके अलावे, University of Toronto ने भी पुष्टि की कि कई यूनिवर्सिटीज इस हमले से प्रभावित हुई हैं। छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई और सबमिशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तकनीकी टीमें लगातार सिस्टम बहाल करने में जुटी रहीं।
READ MORE- इन इलाकों में लोगों को मिलेगा 4G इंटरनेट, चीनी सीमा तक लगे टावर
अमेरिका के बड़े कैंपस में बढ़ी परेशानी
University of California Los Angeles के छात्रों को असाइनमेंट जमा करने में परेशानी हुई। वहीं University of Chicago ने रिपोर्ट मिलने के बाद अपना कैनवास पेज अस्थायी रूप से बंद कर दिया। इससे कई क्लासेस और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। कंपनी ने कहा कि अधिकांश यूजर्स के लिए कैनवास दोबारा उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि तकनीकी टीमें अब भी सिस्टम की निगरानी कर रही हैं।
READ MORE- AI के अंदर क्या चलता है? Anthropic ने पहली बार दिखाया Claude का छिपा दिमाग
शिक्षा क्षेत्र के लिए बढ़ता खतरा
जानकारों की मानें तो शिक्षा संस्थान अब साइबर अपराधियों के बड़े निशाने पर हैं। स्कूल और यूनिवर्सिटी में बड़ी मात्रा में छात्रों का डेटा मौजूद रहता है। यही वजह है कि हैकर्स लगातार ऐसे प्लेटफॉर्म्स को टारगेट कर रहे हैं। इस घटना ने ऑनलाइन शिक्षा सुरक्षा को लेकर नई चिंता बढ़ा दी है।
