Vivo X300 FE Review: छोटा फोन, बड़ा कैमरा, जानें दमदार फीचर्स

Vivo X300 FE Review: छोटा फोन, बड़ा कैमरा, जानें दमदार फीचर्स

6 mins read
9 views
May 9, 2026

Vivo X300 FE Review: Vivo ने अपने नए Compact Flagship स्मार्टफोन Vivo X300 FE के साथ प्रीमियम फोन बाजार में बड़ा दांव खेला है। ‘Vivo X300 FE Review India 2026’ इस समय काफी चर्चा में है क्योंकि कंपनी ने छोटे आकार के फोन में भी फ्लैगशिप लेवल फीचर्स देने की कोशिश की है।

Vivo X300 FE Review: छोटा फोन, बड़ा कैमरा, Snapdragon 8 Gen 5 के साथ क्या यह है परफेक्ट Flagship?

फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, ZEISS कैमरा सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और बड़ी 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आमतौर पर Compact फोन में बैटरी और परफॉर्मेंस पर समझौता देखने को मिलता है, लेकिन Vivo X300 FE इस मामले में अलग नजर आता है।

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo X300 FE का 6.31 इंच डिस्प्ले फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करने में आसान बनाता है। पतले Bezels की वजह से स्क्रीन काफी इमर्सिव लगती है। कंपनी ने इसमें 5000 Nits Brightness वाला डिस्प्ले दिया है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। फोन का Flat Display इसे ज्यादा Practical बनाता है। वहीं, Lilac Purple Variant डिजाइन के मामले में काफी Premium और अलग महसूस होता है।

दमदार परफॉर्मेंस

‘Vivo X300 FE Snapdragon 8 Gen 5’ इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर Gaming तक हर काम आसानी से संभाल लेता है। Apps तेजी से ऑपन होती हैं और मल्टीटास्किंग भी स्मूथ रहती है। खास बात यह है कि लंबे इस्तेमाल के बाद भी फोन ज्यादा हीट नहीं होता। कॉम्पैक्ट फोन में हीट अक्सर समस्या बनती है, लेकिन Vivo ने कूलिंग सिस्टम पर अच्छा काम किया है।

कैमरा बना सबसे बड़ा आकर्षण

‘Vivo X300 FE Camera Review’ में सबसे ज्यादा तारीफ इसके ZEISS Camera Setup की हो रही है। फोन का मेन कैमरा अच्छी डिटेल और नेचुरल स्किन टोन देता है। Portrait photography में Multiple Focal Lengths का फायदा मिलता है, जिससे फोटो ज्यादा सिनेमाई लगती हैं। Vivo ने Over-Sharpening से बचने की कोशिश की है इसलिए तस्वीरें काफी नेचुरल दिखती हैं। फोन में 100x zoom भी दिया गया है। हालांकि, यह फीचर ज्यादा प्रेक्टिकल से ज्यादा शोकेज जैसा लगता है। इसके अलावा ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Accessory Photography Lovers के लिए खास आकर्षण बन सकती है।

READ MORE: Vivo फोन हुए महंगे, क्या अभी खरीदना सही फैसला?

बैटरी और चार्जिंग

6500mAh बैटरी इस कॉम्पैक्ट फोन को और खास बनाती है। सामान्य और हैवी यूज में फोन आसानी से पूरा दिन निकाल देता है। इसके साथ 90W Wired और 40W Wireless Charging Support मिलता है, जिससे चार्जिंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाता है।

AI फीचर्स और Build Quality

फोन में AI आधारित कई फीचर्स दिए गए हैं जैसे AI Search, AI Captions और Reflection Erase। कुछ फीचर्स उपयोगी हैं, लेकिन कई बार AI का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा महसूस होता है। Build quality की बात करें तो फोन में Aerospace-Grade Aluminium, SCHOTT Glass और IP68/IP69 Protection दी गई है।

READ MORE: Vivo T5 Pro 5G लॉन्च, जानें फीचर्स देखकर उड़ेंगे होश

Vivo X300 FE Price India और Final Verdict

‘Vivo X300 FE Price India’ करीब  79,999 रखी गई है। इस कीमत पर फोन सीधे Premium Flagship Category में आता है। अगर आप Best Camera Flagship Phone India 2026 की तलाश में हैं और कॉम्पैक्ट डिजाइन पसंद करते हैं, तो Vivo X300 FE एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

GPT vs Claude
Previous Story

Openai का GPT-5.5-Cyber लॉन्च, Mythos AI को देगा चुनौती

Latest from Latest news