शाहरुख की 'कर्तव्य' में सैफ का धमाका

शाहरुख की ‘कर्तव्य’ में सैफ का धमाका: जानें ओटीटी रिलीज डेट

7 mins read
177 views
April 30, 2026

Kartavya Movie Netflix Release Date: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने अपने दोस्त और दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान की आगामी फिल्म कर्तव्य  की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए बताया कि यह थ्रिलर फिल्म 15 मई को सीधे नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म ने अपनी पहली झलक से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। तो आइए जानते हैं विस्तार से।

ओटीटी पर फिर दिखेगा सैफ अली खान का जलवा! शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘कर्तव्य’ के बारे में जानें सबकुछ  डिटेल्स में।

फर्ज और परिवार के बीच फंसी एक उलझी हुई दास्तां

​कर्तव्य की कहानी एक पुलिस अधिकारी बने सैफ अली खान के इर्द-गिर्द घूमती है। एक ऐसा पुलिस ऑफिसर जो बाहरी खतरों से लड़ रहा है और अपने भीतर के द्वंद्व से भी जूझ रहा है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक अधिकारी अपने कर्तव्य की वेदी पर परिवार की सुरक्षा और सही-गलत के बीच की धुंधली रेखाओं को पार करता है। यह फिल्म न्याय की कीमत और नैतिकता के उन सवालों को उठाती है। जिनका सामना अक्सर समाज के रक्षक करते हैं।

सितारों से सजी एक प्रभावशाली टीम

​सैफ अली खान के साथ इस फिल्म में अभिनय की दुनिया के मंझे हुए कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में रसिका दुगल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और मनीष चौधरी जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। इससे साफ है कि फिल्म में जबरदस्त परफॉर्मेंस का तड़का लगने वाला है। निर्देशन की कमान ‘भक्षक’ फेम निर्देशक पुलकित ने संभाली है।

READ MORE- 30,000 करोड़ की विरासत पर फैमिली वॉर, करिश्मा कपूर के बच्चों को मिली राहत!

नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज की सफल पार्टनरशिप

नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से रुचिका कपूर शेख ने बताया कि कर्तव्य  उनके और रेड चिलीज के बीच की एक और महत्वपूर्ण कड़ी है। भक्षक  की सफलता के बाद निर्देशक पुलकित के साथ यह उनका दूसरा प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भलेही भारतीय ग्रामीण परिवेश की असलियत को दर्शाती है, लेकिन इसके विषय विश्वस्तरीय हैं। फिल्म का मुख्य आकर्षण सैफ अली खान का दमदार प्रदर्शन और एक ऐसी कहानी है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी।

READ MORE- OTT पर ‘राकासा’ का खौफ, नेटफ्लिक्स ने तय की तारीख… पर हिंदी दर्शकों के साथ हुआ ‘धोखा’?

क्यों खास होगी यह फिल्म?

​यह फिल्म इंसान के अंतर्मन में छिपे अपराधबोध और सत्ता के खेल की एक गहरी परत है। शाहरुख खान ने इसे साझा करते हुए लिखा है कि कर्तव्य के इस चक्रव्यूह में, हर फैसला एक इम्तिहान होगा। यह लाइन ही फिल्म की गहराई को बयां करने के लिए काफी है। 15 मई को ओटीटी लवर्स के लिए ‘कर्तव्य’ एक मस्ट-वॉच थ्रिलर साबित हो सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss