Meta Anti Scam Tools: अब Meta ऑनलाइन ठगी करनेवालों को ठिकाने लगाने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने anti scam tools लॉन्च किए हैं। कंपनी यह कदम अपने प्लेटफॉर्म WhatsApp, Facebook और Messenger पर बढ़ते ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए उठाया है। यह यूजर्स को नकली प्रोफाइल, ब्रांड की नकल करने वाले स्कैम और फर्जी मैसेज या लिंग से बचाने में काफी मदद करेगा।
Meta ने ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए AI बेस्ड एंटी स्कैम टूल लॉन्च किया लॉन्च। जानिए कैसे नकली प्रोफाइल, फर्जी लिंक और स्कैम मैसेज भेजनेवालों पर कसेंगा शिकंजा।
सेलिब्रिटी और ब्रांड के नाम पर ठगी पर रोक
कंपनी का कहना है कि यह टूल वैध सुविधाओं को गलत उपयोग करनेवालों पर भी नजर रखेगी। साथ ही मशहूर लोगों या बड़ी कंपनियों के नाम का इस्तेमाल करने वालों की भी पहचान करेगी। यानी मेटा अपने नई AI तकनीक जरिए संदिग्ध अकाउंट और नकली पहचान को पहचानने की कोशिश करेगी। और इसकी जानकारी समय रहते अपने यूजर्स तक चेतवानी के रूप में पहुंचाएगी।
अकाउंट हाइजैकिंग पर रहेगी पैनी नजर
बता दें कि कई साइबर अपराधी प्लेटफॉर्म के ही कुछ फीचर्स का गलत का इस्तेमाल कर यूजर्स के अकाउंट तक पहुंच बना लेते हैं। जैसे किसी डिवाइस लिंकिंग के जरिए किसी यूजर के अकाउंट को दूसरे डिवाइस से जोड़ देना। इन्हीं सारी संदिग्ध गतिविधियों को पैनी नजर बनाए रखेगी। ताकि जैसे ही ऐसे मामने सामने आये फौरन पहचान की जा सके।
READ MORE- NVIDIA के सपोर्ट वाली कंपनी Nuro ने टोक्यो में शुरू किया ड्राइवरलेस कारों का टेस्ट
संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट पर मिलेगा अलर्ट
इतना ही नहीं अब Facebook पर अगर कोई स्कैमर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता है तो ऐसे संदिग्ध एक्टिविटी पर यह फीचर यूजर्स को चेतावनी वाला मैसेज भेजेगा। लोगों को ऐसे अकाउंट से जुड़ने से पहले सावधान करेगा।
READ MORE- AI बढ़ते क्रेज के बीच Google ने Fiber कारोबार को किया री-स्ट्रक्चर
फर्जी ऑफर या लिंग की होगी पहचान
Messenger में भी नया Scam Detection लागू कर दिया गया है। जो नए कॉन्टैक्ट से आने वाले संदिग्ध संदेशों, फर्जी नौकरी के ऑफर या फिर निवेश योजनाओं की पहचान कर सकता है। स्कैमर द्वारा भेजे गए फर्जी लिंक तो उसकी चेतावनी भी देगा। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यूजर्स चाहें तो संदिग्ध चैट को AI के जरिए जांच के लिए भी भेज सकते हैं।
FBI की 2024 की रिपोर्ट की माने तो अमेरिका में साइबर ठगी से करीब 13.7 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। ऐसे में टेक कंपनी के द्वारा इस तरीके के टूल को लाना यूजर्स के प्रति सकारात्मक जिम्मेदारी को दिखाती है। इससे यूजर्स का भरोसा भी प्लेटफॉर्म के प्रति भी बढ़ेगा।
