JP Morgan पर लगा क्रिप्टो घोटाले में मदद करने का आरोप

JP Morgan पर लगा क्रिप्टो घोटाले में मदद करने का आरोप

4 mins read
105 views
March 12, 2026

JPMorgan Chase: अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक JPMorgan Chase पर अब एक बहुत बड़ा मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि बैंक ने 328 मिलियन डॉलर यानी करीब 2700 करोड़ रुपये के क्रिप्टो पोंजी स्कैम में जाने-अनजाने मदद की।

क्रिस्टोफर डेलगाडो ने क्रिप्टो के नाम पर 2700 करोड़ रुपये का घोटाला किया और जेपी मॉर्गन के अकाउंट से पैसे उड़ाता रहा। अब बैंक पर कोर्ट में बड़ा मुकदमा दर्ज हो गया है।

मामला क्या है?

10 मार्च को कैलिफोर्निया की फेडरल कोर्ट में Robby Alan Steele ने जेपी मॉर्गन के खिलाफ क्लास एक्शन लॉसूट दाखिल किया। उनका कहना है कि जेपी मॉर्गन ने फ्लोरिडा की कंपनी Goliath Ventures के अकाउंट से 2023 से जनवरी 2026 के बीच करीब 253 मिलियन डॉलर के संदिग्ध लेनदेन होने दिए।

Goliath Ventures पहले Gen-Z Venture Firm के नाम से जानी जाती थी। इस कंपनी ने निवेशकों से वादा किया था कि क्रिप्टो लिक्विडिटी पूल में पैसा लगाने पर हर महीने 4 फीसदी यानी सालाना 48 फीसदी का मुनाफा मिलेगा।

READ MORE: TRON के फाउंडर जस्टिन सन की सख्त चेतावनी

असल में था क्या?

असलियत में यह एक क्लासिक पोंजी स्कैम था। नए निवेशकों का पैसा पुराने निवेशकों को दिया जाता था। कोई असली मुनाफा नहीं था। कंपनी के CEO क्रिस्टोफर अलेक्जेंडर डेलगाडो ने करोड़ों रुपये का इस्तेमाल Winter Park, Sanford और Windermere में आलीशान प्रॉपर्टी खरीदने में किया।

Delgado को 24 फरवरी को वायर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसने 10 लाख डॉलर की जमानत दी और अभी बाहर है। दोषी साबित होने पर 30 साल तक की जेल हो सकती है।

READ MORE: Strategy को Bitcoin से 551 मिलियन डॉलर का फायदा

जेपी मॉर्गन पर क्या इल्जाम?

मुकदमे में कहा गया है कि बैंक ने संदिग्ध लेनदेन के रेड फ्लैग्स को नजरअंदाज किया। मनी लॉन्ड्रिंग रोकने की जिम्मेदारी होने के बावजूद बैंक ने आंखें मूंद लीं। इस मामले में कानून फर्म Alston & Bird पर भी अलग से फ्लोरिडा में मुकदमा दर्ज हुआ है। अभी तक जेपी मॉर्गन की तरफ से कोई जवाब सामने नहीं आया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी
Previous Story

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

ऑनलाइन ठगी पर लगेगी रोक! Meta लाया तगड़ा AI सुरक्षा टूल
Next Story

ऑनलाइन ठगी पर लगेगी रोक! Meta लाया तगड़ा AI सुरक्षा टूल

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss