Bachatt की 12 मिलियन डॉलर के साथ बढ़ेगा फाइनेंशियल नेटवर्क

अब Bachatt की 12 मिलियन डॉलर के साथ बढ़ेगा फाइनेंशियल नेटवर्क

8 mins read
173 views
March 31, 2026

Bachatt Startup Funding: भारत में करोड़ों छोटे व्यापारी और स्वरोज़गार से जुड़े लोग आज भी पारंपरिक बैंकिंग और निवेश विकल्पों से पूरी तरह जुड़ नहीं पाए हैं। ऐसे में दिल्ली की स्टार्टअप कंपनी Bachatt इस अंतर को भरने के मिशन पर काम कर रही है। कंपनी Artificial Intelligence आधारित बचत और क्रेडिट सेवाओं के लिए 12 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है।

Accel के नेतृत्व में मिली इस फंडिंग के बाद Bachatt अपने यूजर बेस को 3 करोड़ तक पहुंचाने और नए फाइनेंशियल प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है।

किसने किया निवेश और क्या है उद्देश्य

इस निवेश राउंड का नेतृत्व Accel ने किया। इसके साथ ही Lightspeed और Info Edge Ventures जैसे मौजूदा निवेशकों ने भी भागीदारी निभाई। यह फंडिंग AI आधारित फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर के बढ़ते ट्रेंड को दिखाती है। Bachatt की खासियत यह है कि यह उन लोगों के लिए सेवाएं बना रही है जिनकी आय तय नहीं होती। किराना दुकानदार, ज्वेलरी व्यापारी और ऑटो डीलर जैसे वर्गों को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट डिजाइन किए गए हैं। यह वही वर्ग है जिसे पारंपरिक फाइनेंशियल सिस्टम अक्सर नजरअंदाज करता है।

 सिर्फ 100 रुपये से निवेश शुरू

कंपनी का सेविंग सिस्टम बेहद आसान है। इसमें यूजर सिर्फ 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। जरूरत के हिसाब से निवेश को रोका, बढ़ाया या तुरंत निकासी भी किया जा सकता है। े सभी सेवाएँ SBI, ICICI और Axis AMC जैसे एसेट मैनेजरों के साथ साझेदारी में तैयार की गई हैं।यह सुविधा अनियमित आय वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद है।

AI से स्मार्ट निवेश की कोशिश

Bachatt अब AI की मदद से निवेश को और बेहतर बना रही है। इसका AI इंजन हजारों म्यूचुअल फंड स्कीम्स और मार्केट ट्रेंड्स को ट्रैक करता है। इसके आधार पर यूजर्स को बेहतर निवेश विकल्प मिलते हैं।कंपनी अब लोन और क्रेडिट सेवाओं में भी कदम रख रही है। इसका उद्देश्य छोटे व्यापारियों को तुरंत वर्किंग कैपिटल उपलब्ध कराना है। इससे उनके बिजनेस को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

READ MORE – सावधान! एक छोटी गलती और DeepLoad कर देगा आपका डेटा गायब!

तेजी से बढ़ता यूजर बेस से बढ़ा हौसला

कम समय में Bachatt ने 30 लाख से ज्यादा यूजर्स जोड़ लिए हैं। यह इसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है। इनमें  सिर्फ फरवरी के महीने में ही 20 लाख शामिल है। कंपनी का लक्ष्य अगले 12–24 महीनों में 3 करोड़ यूजर्स तक पहुंचना है। कंपनी के संस्थापक अनुग्रह जैन का कहना है कि हम देश के 30 करोड़  व्यापारियों और स्वरोज़गार वाले वर्ग को वित्तीय भागीदार बनाना चाहते हैं। Accel के पार्टनर प्रतीक अग्रवाल का कहना है कि Bachatt इस बुनियादी कमी को दूर कर रहा है कि उपभोक्ता गुणवत्तापूर्ण उत्पादों तक कैसे पहुँच बनाते हैं।

READ MORE – Google की क्रिप्टो वर्ल्ड को चेतावनी, 9 मिनट में चोरी हो सकता है Bitcoin

2025 में हुई थी Bachatt की स्थापना

साल 2025 में अनुग्रह जैन, अंकुर झावेरी और मयंक अग्रवाल मिलकर Bachatt स्थापना की थी ऐसे वित्तीय उत्पाद तैयार कर रहा है। कंपनी का कहना है कि मई 2025 में स्थापना  के बाद से अब तक उसने 30 लाख से अधिक उपयोगकर्ता जोड़े हैं। इनमें सिर्फ फरवरी फरवरी महीने में ही 20 लाख से अधिक म्यूचुअल फंड लेनदेन संसाधित किए हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss