microsoft confirms windows shell exploitation cve 2026 32202

माइक्रोसॉफ्ट ने माना, हैकर्स कर रहे हैं आपके सिस्टम में सेंधमारी!

6 mins read
65 views
April 29, 2026

Windows Shell Vulnerability: माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी हालिया एडवाइजरी में बड़ा बदलाव करते हुए माना है कि CVE-2026-32202 नामक सुरक्षा खामी का एक्टिव एक्सप्लॉइटेशन हो रहा है। शुरुआत में इसे कम गंभीर माना गया था, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि हैकर्स ने इसे अपना हथियार बना लिया है। यह खामी विंडोज शेल में है, जो आपके कंप्यूटर के इंटरफेस का मुख्य हिस्सा होता है।

माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा खुलासा! कंपनी ने माना कमजोरी का फायदा उठाकर संवेदनशील डेटा चोरी कर रहे हैं। हैकर्स क्या आपका पीसी सुरक्षित है?

रूस के फैंसी बियर APT28 का साया

Akamai के सुरक्षा शोधकर्ताओं के मुताबिक  इस खामी का संबंध APT28 जिसे फैंसी बियर या फॉरेस्ट ब्लिज़ार्ड भी कहा जाता है। नामक रूसी सरकारी हैकिंग ग्रुप से है। यह वही ग्रुप है जो दुनिया भर में बड़े साइबर हमलों के लिए जाना जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह फरवरी में पैच की गई एक पुरानी कमजोरी का ही अधूरा समाधान है। जिसका फायदा उठाकर हैकर्स ने नया रास्ता खोज लिया।

कैसे काम करता है यह ‘जीरो-क्लिक’ हमला?

​इस हमले की सबसे डरावनी बात यह है कि इसमें हैकर एक दुर्भावनापूर्ण फाइल के माध्यम से यूजर की जानकारी चुरा सकते हैं। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने इसे Spoofing की श्रेणी में रखा है। लेकिन सुरक्षा जानकरों का मानना है। हैकर्स इसे एक चेन की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें यूजर की गोपनीयता को बड़ा खतरा है। क्योंकि हैकर सिस्टम की उन फाइलों तक पहुँच बना सकते हैं जो आमतौर पर सुरक्षित रहती हैं।

READ MORE-  Axios हैक से मचा हड़कंप, OpenAI तक पहुंचा साइबर खतरा!

पैच ट्यूजडे की गलती और सुधार

​माइक्रोसॉफ्ट ने स्वीकार किया कि 14 अप्रैल को जब उन्होंने सुरक्षा अपडेट जारी किया था, तब इस खामी की गंभीरता और इसके इस्तेमाल होने की जानकारी गलत दर्ज हो गई थी। 27 अप्रैल 2026 को इसे अपडेट किया गया है। यह देरी सुरक्षा जगत में चिंता का विषय है।  क्योंकि जब तक कंपनी ने इसे एक्टिव माना, तब तक कई सिस्टम्स पर हमले हो चुके थे।

READ MORE- बढ़ते साइबर खतरे, AI स्टार्टअप QuoIntelligence बना निवेशकों की पहली पसंद

क्या करें विंडोज यूजर्स?

​यदि आपने अभी तक अपने विंडोज सिस्टम को अपडेट नहीं किया है, तो आप बड़े खतरे में हैं। यह सुरक्षित रहने के लिए तुरंत Windows Update चेक करें और माइक्रोसॉफ्ट द्वारा जारी ताजा पैच को इंस्टॉल करें।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

raakaasa movie ott release date netflix hindi version update
Previous Story

OTT पर ‘राकासा’ का खौफ, नेटफ्लिक्स ने तय की तारीख… पर हिंदी दर्शकों के साथ हुआ ‘धोखा’?

AI Job Market 2026
Next Story

क्या एआई ने ‘फ्रेशर्स’ के लिए नो-एंट्री का बोर्ड लगा दिया है? लिंक्डइन की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें!

Latest from Cybersecurity

सॉफ्टवेयर की सप्लाई चेन पर साइबर हमला, दुनिया भर की कंपनियों में मचा हड़कंप!

सॉफ्टवेयर की सप्लाई चेन पर साइबर हमला, दुनिया भर की कंपनियों में मचा हड़कंप!

Supply Chain Cyber Attack:  डिजिटल दुनियां के इस दौर में  साइबर सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है। जिसको लेकर विश्वभर में चिंता

Don't Miss