US Fed Rate Hike : आज बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई, लेकिन कुछ ही देर में Sensex-Nifty लाल और हरे निशान के बीच झूलने लगे। सुबह 9:30 बजे Sensex 74,402.00 पर था, यानी 65.55 अंक या 0.088% ऊपर। वहीं, Nifty 50 23,261.85 पर था और 44.25 अंक या 0.19% चढ़ा।
भारतीय शेयर बाजार में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिला, 100% टैरिफ की चिंता, Fed की सख्ती और Crude Oil में गिरावट के बीच Sensex-Nifty का हाल जानें।
100% टैरिफ का दबाव, Fed की दर ने बढ़ाई चिंता
अमेरिकी शेयर बाजार और एशियाई संकेतों के बीच भारतीय बाजार पर दो बड़े दबाव हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ऐसा विधेयक पास किया है, जो रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता है। भारत इस घटनाक्रम पर नजर रख रहा है। दूसरी तरफ अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। यह तीन साल से ज्यादा समय में पहली बढ़ोतरी है। Fed ने आगे भी सख्ती के संकेत दिए हैं। इससे डॉलर मजबूत हुआ और उभरते बाजारों पर दबाव बढ़ा।
READ MORE: शेयर बाजार खुलते ही तेज, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल
Crude Oil: लगातार दूसरे दिन कीमतों में गिरावट
कच्चे तेल से बाजार को थोड़ी राहत मिली है। Brent crude 1.2% गिरकर 104.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, WTI 1.14 डॉलर यानी 1.1% गिरकर 101.29 डॉलर पर रहा। बुधवार को दोनों बेंचमार्क करीब 3 डॉलर टूटे थे। सऊदी अरब की ओर से ओमान के रास्ते अतिरिक्त कच्चे तेल की खेप उपलब्ध कराने की खबर से सप्लाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई है। हालांकि पश्चिम एशिया का तनाव अभी भी बड़ा जोखिम बना हुआ है।
READ MORE: IT कंपनीयों के CEO हुए मालामाल, शेयर लगातार फिसले
रुपया 96 के पार, IT शेयरों पर दबाव
रुपया आज शुरुआती कारोबार में 16 पैसे कमजोर होकर 96.07 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। बुधवार को यह 95.91 पर बंद हुआ था। मजबूत डॉलर, ऊंचा तेल और Fed की सख्ती ने रुपये पर दबाव बनाया। Sensex के प्रमुख गेनर्स में ETERNAL, BEL, BAJFINANCE, M&M और ULTRACEMCO रहे। वहीं INFY, TECHM, HCLTECH, HDFCBANK और TCS दबाव में दिखे।
एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला रुख रहा। Nikkei 225 0.42%, Taiwan Weighted 1.19% और KOSPI 0.18% ऊपर थे। इसके उलट Hang Seng 1.06% और Shanghai Composite 0.37% नीचे थे। बुधवार को Sensex 332.63 अंक बढ़कर 74,336.45 और Nifty 99 अंक चढ़कर 23,217.60 पर बंद हुआ था। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में क्रमशः 2.19% और 2.80% की गिरावट रही। फिलहाल, बाजार की नजर तेल, रुपये, अमेरिकी ब्याज दरों और टैरिफ से जुड़े अगले कदमों पर है।
Disclaimer: यह खबर उपलब्ध बाजार आंकड़ों और रिपोर्टों के आधार पर तैयार की गई है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। यह खबर किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की सलाह नहीं है।
