Sensex-Nifty में गिरावट, कच्चे तेल से बढ़ी बाजार की चिंता

Sensex-Nifty में गिरावट, कच्चे तेल से बढ़ी बाजार की चिंता

5 mins read
13 views
September 10, 2026

Crude Oil Prices : 10 सितंबर को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार फिर लाल निशान में आ गया। सुबह करीब 9:30 बजे Sensex 74,728.13 पर था। इसमें 36.09 अंक यानी 0.048% की गिरावट रही। वहीं, Nifty 50 23,419.10 पर कारोबार कर रहा था, जो 12.40 अंक यानी 0.053% नीचे था। कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के ऊपर बने रहने से निवेशकों की चिंता बढ़ी हुई है।

Share Market Today: 10 सितंबर को Sensex और Nifty में गिरावट रही, जानें बाजार की चाल, रुपये और कच्चे तेल का ताजा हाल।

कच्चे तेल ने बढ़ाई बाजार की चिंता

आज कच्चे तेल की कीमतों पर बाजार की नजर बनी हुई है। Brent crude 0.1% गिरकर 101.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा। वहीं WTI crude 0.2% बढ़कर 96.24 डॉलर प्रति बैरल रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। इससे निवेशकों की चिंता और बढ़ सकती है। बाजार फिलहाल संघर्ष खत्म होने का इंतजार कर रहा है।

रुपया फिर कमजोर, डॉलर के मुकाबले 95.35 पर

शुरुआती कारोबार में रुपया भी दबाव में रहा। भारतीय मुद्रा 27 पैसे कमजोर होकर 95.35 प्रति डॉलर पर पहुंच गई। इससे पहले बुधवार को रुपया 34 पैसे टूटकर 95.08 पर बंद हुआ था। कच्चे तेल के 100 डॉलर प्रति बैरल पार जाने से महंगाई और विदेशी मुद्रा के बाहर जाने की चिंता बढ़ी है। कमजोर शेयर बाजार और विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII की बिकवाली ने भी रुपये पर दबाव बनाया।

READ MORE: Sensex-Nifty में तेज गिरावट, Crude ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

इन शेयरों में दिखी तेजी और गिरावट

Sensex 30 में शुरुआती कारोबार के दौरान कुछ शेयरों में खरीदारी दिखी।

  • AXISBANK +0.91%
  • SBIN +0.83%
  • TECHM +0.78%
  • ITC +0.63%
  • POWERGRID +0.53%

दूसरी ओर HCLTECH 0.33%, ADANIPORTS 0.40%, INDIGO 0.49%, SUNPHARMA 0.52% और M&M 1.33% नीचे रहे।

READ MORE: Elon Musk की दौलत बढ़ी, एक दिन में कमाएं अरब डॉलर

एशियाई बाजार भी लाल, कल Sensex 813 अंक गिरा

आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में कमजोरी रही। Nikkei 225 0.72%, Hang Seng 1.54%, KOSPI 0.89% और Shanghai Composite 0.35% नीचे रहे। वहीं SET Composite 0.04% ऊपर था। इससे पहले बुधवार को Sensex 813.35 अंक गिरकर 74,764.23 पर बंद हुआ। Nifty 203.60 अंक टूटकर 23,431.50 पर पहुंचा था। बाजार लगातार तीसरे दिन गिरा था।

Disclaimer : यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। Analytics Insight किसी भी शेयर, IPO, म्यूचुअल फंड, सोना-चांदी, कमोडिटी, REITs, InvITs, क्रिप्टो या किसी अन्य निवेश विकल्प को खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देता।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss