IT CEO Salary : FY26 के आंकड़ों में कई बड़ी कंपनियों की यही तस्वीर दिखती है। कुछ IT कंपनियों में CEO का मेहनताना तेजी से बढ़ा, जबकि शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा। Persistent Systems से लेकर TCS और Infosys तक, CEO की कमाई, कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ और शेयर के दो साल के प्रदर्शन में बड़ा अंतर नजर आया। यहां FY24 से FY26 की रेवेन्यू ग्रोथ और पिछले दो साल के Stock Performance को साथ रखकर तस्वीर समझते हैं।
CEO Salary 2026: Persistent Systems, HCLTech, Infosys, Wipro, TCS और Coforge के CEO को कितना मिला? सैलरी, रेवेन्यू ग्रोथ और शेयर प्रदर्शन जानें।
Persistent Systems CEO की कमाई 162% बढ़ी
Persistent Systems के CEO संदीप कालरा को FY26 में 388 करोड़ का मुआवजा मिला। FY25 में यह 148 करोड़ था। दो साल का औसत मुआवजा 268 करोड़ रहा। इसी दौरान कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ FY24-FY26 में 18.1% CAGR रही। शेयर ने दो साल में सिर्फ 4% की बढ़त दर्ज की। HCL Tech के CEO C. विजयकुमार को FY26 में 172 करोड़ मिले। FY25 में यह रकम 103 करोड़ थी। यानी मुआवजा करीब 67% बढ़ा। दो साल का औसत 138 करोड़ रहा। HCLTech की रेवेन्यू ग्रोथ 5.1% CAGR रही, लेकिन शेयर दो साल में 33% गिरा।
Infosys, Mphasis और Tech Mahindra का हाल
- Infosys के Outgoing CEO सलिल पारेख का FY26 मुआवजा 83 करोड़ रहा। FY25 में यह 81 करोड़ था। बढ़ोतरी सिर्फ 5% रही। दो साल का औसत मुआवजा 82 करोड़ था। Infosys की रेवेन्यू ग्रोथ 4.2% CAGR रही, जबकि शेयर दो साल में 47% नीचे आया।
- Mphasis के CEO Nनितिन राकेश की कमाई FY26 में 105 करोड़ रही। FY25 में यह 53 करोड़ थी। यानी 1% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ FY24-FY26 में 3.4% CAGR से घटा। इसी दौरान शेयर 26% गिरा।
- Tech Mahindra के CEO मोहित जोशी को FY26 में 70 करोड़ मिले। FY25 में मुआवजा 54 करोड़ था। बढ़ोतरी 6% रही। कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 1% CAGR रही। शेयर ने दो साल में 6% की गिरावट दर्ज की।
READ MORE: ईरानी तेल की कमाई फंसी, US ने 61 मिलियन डॉलर क्रिप्टो घेरा
Birlasoft, Wipro और Coforge में अलग तस्वीर
- Birlasoft के CEO आंगन गुहा का FY26 मुआवजा 61 करोड़ रहा। FY25 में यह 58 करोड़ था। यानी 2% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ 3.1% CAGR से घटा और शेयर दो साल में 56% गिरा।
- Wipro के CEO श्रीनिवास पल्लिया को FY26 में 50 करोड़ मिले। FY25 में यह 53 करोड़ था। मुआवजा में 7% की गिरावट आई। Wipro का रेवेन्यू ग्रोथ 1.4% CAGR से घटा। शेयर दो साल में 37% नीचे आया।
- Coforge के CEO सुधीर सिंह का मुआवजा 56 करोड़ हुआ, जो FY25 के 36 करोड़ से 6% ज्यादा है। कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 29.3% CAGR रही और शेयर ने दो साल में 34% की बढ़त दर्ज की।
TCS और Hexaware में CEO Pay कितना बढ़ा?
- TCS के CEO के. कृतिवासन को FY26 में 28 करोड़ मिले। FY25 में यह 27 करोड़ था। यानी 7% की बढ़ोतरी हुई। दो साल का औसत मुआवजा 27 करोड़ रहा। TCS की रेवेन्यू ग्रोथ 1.5% CAGR रही, जबकि शेयर दो साल में 51% गिरा।
- Hexaware Technologies के CEO आर. श्रीकृष्णा का FY26 मुआवजा 30 करोड़ रहा। FY25 में यह 23 करोड़ था। इसमें 4% की बढ़ोतरी हुई। दो साल का औसत मुआवजा 26 करोड़ रहा। कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 9.3% CAGR रही। हालांकि, Hexaware के शेयर का दो साल का प्रदर्शन उपलब्ध नहीं है।
READ MORE: Crypto UPI पर नया नियम, 0.4% चार्ज एक्सचेंज देंगे
AI के बाद IT सेक्टर में नेतृत्व भी बदल रहा
AI तकनीक के असर के बीच पिछले दो साल में कई कंपनियों ने नए CEO नियुक्त किए हैं। Hexaware के लंबे समय से CEO रहे R. Srikrishna पद छोड़ रहे हैं। LTIMindtree, Wipro और Tech Mahindra में मौजूदा CEO को पद संभाले अभी तीन साल से कम समय हुआ है। Infosys में भी leadership transition होने वाला है। सलिल पारेख का दूसरा CEO कार्यकाल पूरा होने के बाद आशीष कुमार दास Infosys की कमान संभालेंगे।
