iQOO Pad Ultra लॉन्च, गेमर्स को मिलेंगे दमदार फीचर्स

iQOO Pad Ultra लॉन्च, गेमर्स को मिलेंगे दमदार फीचर्स

7 mins read
12 views
September 17, 2026

iQOO Pad Ultra : iQOO ने अपने नए गेमिंग टैबलेट iQOO Pad Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी इसे चीन में 29 सितंबर को iQOO 16 स्मार्टफोन के साथ पेश करेगी। इस टैबलेट की सबसे खास बात इसका PC ग्रेड इन-बिल्ट कूलिंग फैन है। कंपनी पहले ही इसके डिजाइन, रंग और कई फीचर्स के टीजर जारी कर चुकी है।

iQOO Pad Ultra कब होगा लॉन्च ? गेमिंग टैबलेट में PC-ग्रेड कूलिंग फैन, बड़ी बैटरी और दमदार हार्डवेयर मिलने की उम्मीद है।

iQOO Pad Ultra लॉन्च डेट और डिजाइन

iQOO ने Weibo पर पोस्ट के जरिए बताया कि Pad Ultra को चीन में 29 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट चीन के स्थानीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। भारतीय समय के हिसाब से यह शाम 4:30 बजे होगा। इसी इवेंट में कंपनी iQOO 16 स्मार्टफोन भी पेश करेगी। अभी कंपनी चीन में Pad Ultra के लिए प्री-ऑर्डर ले रही है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा JD.com, Douyin और Tmall जैसे प्लेटफॉर्म पर बुक कर सकते हैं। टीजर में टैबलेट के दो रंग दिखे हैं। इनमें Ender Black और Star Armor Silver शामिल हैं। पीछे चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें एक कैमरा और रिंग के आकार का LED फ्लैश दिखाई देता है।

गेमिंग के लिए मिलेगा PC-ग्रेड कूलिंग फैन

iQOO Pad Ultra का सबसे बड़ा आकर्षण इसका PC-ग्रेड एक्टिव कूलिंग फैन है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान डिवाइस का तापमान नियंत्रित रखने में मदद करेगा। गेमिंग के दौरान लगातार बढ़ने वाला तापमान प्रदर्शन पर असर डाल सकता है। ऐसे में एक्टिव कूलिंग सिस्टम टैबलेट को लंबे गेमिंग सेशन के दौरान ठंडा रखने में मदद कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 8.8-इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इसका वजन करीब 298 ग्राम बताया गया है। कंपनी इसके साथ गेमिंग एक्सेसरीज भी पेश कर सकती है। इनमें दोनों तरफ लगने वाला गेमपैड क्लिप और ई-स्पोर्ट्स के लिए डुअल-साइडेड क्लिप शामिल हो सकते हैं।

READ MORE: जेन्सेन हुआंग को LIVE शो में आया डोनाल्ड ट्रंप का फोन

OriginOS 7 और AI फीचर्स की भी झलक

iQOO ने कंफर्म किया है कि Pad Ultra में OriginOS 7 मिलेगा। नए सॉफ्टवेयर में पूरे सिस्टम में AI से जुड़े फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा Blue Heart Little V Pro मोड, कस्टम थीम और अपडेटेड विजुअल लाइटिंग जैसे विकल्प भी मिलेंगे। कंपनी सॉफ्टवेयर को गेमिंग के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी बेहतर बनाने पर जोर दे रही है।

READ MORE: Smartphone के बाद अब डिस्प्ले भी नोएडा में बनाएगा Samsung

Snapdragon चिप और बड़ी बैटरी पर नजर

लीक्स के मुताबिक, iQOO Pad Ultra में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट और Adreno 850 GPU मिल सकता है। हालांकि, इन स्पेसिफिकेशन्स की कंपनी ने अभी पूरी तरह पुष्टि नहीं की है। बैटरी की बात करें तो टैबलेट में 9000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसे हाल ही में Geekbench पर मॉडल नंबर iPA2691 के साथ देखा गया था। लिस्टिंग में 16GB RAM और Android 17 भी दिखाई दिया। फिलहाल कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आए हैं। इनका खुलासा 29 सितंबर के लॉन्च इवेंट में हो सकता है। गेमिंग फैन, बड़ी बैटरी और गेमिंग एक्सेसरीज के चलते Pad Ultra पर अभी नजर बनी हुई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss