Moto G Max 5G की सेल शुरू, 1 हजार सस्ता मिलेगा आज

Moto G Max 5G की सेल शुरू, 1 हजार सस्ता मिलेगा आज

6 mins read
2 views
August 21, 2026

Motorola 5G Smartphone: Moto G Max 5G 21 अगस्त से भारत में बिक्री शुरू हो रही है। फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर में बैंक डिस्काउंट के बाद इसे 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Motorola ने इस फोन को पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में उतारा था। इसमें 6GB RAM, Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर और 32MP सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है।

Motorola का नया Moto G Max 5G आज से बिक्री, जानिए कीमत, बैंक ऑफर, 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी की खासियत।

Moto G Max 5G की कीमत और बैंक ऑफर

Moto G Max 5G को भारत में सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। आज से फोन कंपनी की वेबसाइट और Flipkart पर खरीदा जा सकेगा। खरीदारी पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद प्रभावी कीमत 26,999 रुपये रह जाएगी।

Flipkart पर ICICI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर छूट मिलेगी। कंपनी की वेबसाइट पर ICICI, IDFC और SBI क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। फोन Stargazer, Alaskan Blue और Malaga रंगों में उपलब्ध है। इनमें PANTONE फिनिश दी गई है।

READ MORE: Xiaomi, Lava और Motorola के नए फोन खरीदें, जानें कीमत

7000mAh बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग

Moto G Max की बैटरी इसकी बड़ी खासियत है। इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद फोन 63 घंटे तक चल सकता है। चार्जिंग के लिए 30W TurboPower तकनीक मिलती है। कंपनी के मुताबिक, फोन सिर्फ 20 मिनट में 30% तक चार्ज हो सकता है। फोन में 6.72 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें Display Color Boost और Water Touch फीचर भी है। यानी गीले हाथों से भी स्क्रीन इस्तेमाल की जा सकती है। सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।

Snapdragon प्रोसेसर और 18GB तक RAM

फोन में 4nm तकनीक पर बना Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। फोन LPDDR5X RAM के साथ आता है। RAM Boost फीचर से 6GB फिजिकल RAM में 12GB वर्चुअल RAM जोड़ी जा सकती है। इस तरह कुल 18GB RAM की क्षमता मिलती है। Moto G Max 5G एंड्रॉयड 16 आधारित Hello UI पर चलता है। मजबूती के लिए फोन को IP64 और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिला है। कंपनी के अनुसार यह 1.2 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी टिक सकता है।

READ MORE: Motorola Edge 70 Max आज लॉन्च, दमदार फीचर्स मिलेंगे

50MP कैमरा और 32MP सेल्फी सेंसर

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP Sony LYT600 मेन सेंसर दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और एक AI सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऐसे में बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा को ध्यान में रखते हुए यह फोन मिडरेंज 5G सेगमेंट में एक नया विकल्प बनकर आया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss