Realme Smartphones: Realme P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च तारीख के साथ कई बड़े फीचर्स भी कंफर्म कर दिए हैं। फोन में 8,000mAh बैटरी,144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिलेगा।
Realme P4s 5G की लॉन्च डेट आई सामने, 26 अगस्त को आने वाले इस फोन में दमदार बैटरी और 144Hz स्क्रीन मिलेगी।
Realme P4s 5G की लॉन्च तारीख और बिक्री
Realme P4s 5G का लॉन्च 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा। फोन को हरे और भूरे-बेज रंग में पेश किया जाएगा। इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। लॉन्च के बाद फोन Realme की वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकेगा। यह Realme की नई P-Series का हिस्सा होगा। इस सीरीज में पहले से Realme P4, P4 Lite, P4x और P4 Pro 5G मॉडल मौजूद हैं।
144Hz डिस्प्ले और 6,500 निट्स ब्राइटनेस
फोन में Samsung M14 डिस्प्ले मिलेगा। इसका रिजॉल्यूशन 1,272 × 2,772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। कंपनी के मुताबिक स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक होगी। डिस्प्ले में HDR10+ और Netflix HDR का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है क इसमें 26% बेहतर ल्यूमिनस एफिशिएंसी और 50% ज्यादा स्क्रीन लाइफ मिलेगी।
Dimensity चिपसेट और 50MP कैमरा
Realme P4s 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट मिलेगा। इसके साथ HyperVision+ AI चिप भी दी जाएगी। यह खास तौर पर ग्राफिक्स से जुड़े भारी काम संभालने में मदद करेगी। कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP डुअल AI कैमरा मिलेगा। इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी होगा। फोन को IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिली है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलेगी।
READ MORE: iPhone 18 Pro Max या Pixel 11 Pro XL किसे खरीदें?
8,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर फोन 3 दिन तक चल सकता है।
लीक के मुताबिक, फोन के चार वेरिएंट आ सकते हैं:
- 6GB + 128GB
- 8GB + 128GB
- 8GB + 256GB
- 12GB + 256GB
READ MORE: iPhone 20 का नया लुक लीक, ग्लास डिजाइन देख रह जाएंगे दंग
Realme P4s 5G की कीमत अभी सामने नहीं आई है। लेकिन 8,000mAh बैटरी, 144Hz स्क्रीन और 50MP OIS कैमरा इसे अपनी कैटेगरी में मजबूत विकल्प बना सकते हैं। असली तस्वीर 26 अगस्त को लॉन्च के बाद साफ होगी।
