अब FREE में देखें Netflix, 30 दिन का ऑफर फिर शुरू

अब FREE में देखें Netflix, 30 दिन का ऑफर फिर शुरू

5 mins read
1 views
July 12, 2026

Netflix Free Trial: क्या Netflix फिर से मुफ्त में फिल्में और वेब सीरीज देखने का मौका दे रहा है? ताज़ा जानकारी के मुताबिक, Netflix Free Trial एक बार फिर चुनिंदा नए यूजर्स के लिए लौट आया है। करीब 6 साल बाद कंपनी ने कुछ देशों में नए अकाउंट बनाने वाले यूजर्स को फ्री ट्रायल देना शुरू किया है। हालांकि, भारत में इसे लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Netflix ने चुनिंदा नए यूजर्स के लिए फ्री ट्रायल ऑफर शुरू किया, जानिए किन लोगों को मिलेगा 15 या 30 दिन का मुफ्त सब्सक्रिप्शन।

किसे मिलेगा Netflix Free Trial?

Netflix ने पुष्टि की है कि यह ऑफर केवल एलिजिबल नए मेंबर्स के लिए है। अगर आपका अकाउंट, डिवाइस और लोकेशन इस ऑफर के लिए योग्य हैं, तो साइन-अप के दौरान फ्री ट्रायल का विकल्प अपने आप दिखाई देगा। अगर यह विकल्प नहीं दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपका अकाउंट फिलहाल इस ऑफर के लिए चुना नहीं गया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारत में नए ईमेल आईडी से अकाउंट बनाने पर 0 रुपये में 30 दिन आजमाने का विकल्प दिखाई दिया है।

READ MORE: OTT पर इस हफ्ते क्या नया? देखें पूरी रिलीज लिस्ट

किसी को 30 दिन, किसी को 15 दिन का ऑफर

सभी यूजर्स को एक जैसा फ्री ट्रायल नहीं मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ लोगों को 30 दिन, जबकि कुछ को 15 दिन का मुफ्त ट्रायल ऑफर मिला है। माना जा रहा है कि Netflix अलग-अलग यूजर्स पर A/B Testing कर रहा है। इसके जरिए कंपनी यह समझना चाहती है कि किस तरह का ऑफर ज्यादा लोगों को सब्सक्रिप्शन लेने के लिए प्रेरित करता है।

2020 में बंद हुआ था फ्री ट्रायल

Netflix ने कई वर्षों तक 30 दिन का फ्री ट्रायल दिया था। लेकिन 2020 के आसपास कंपनी ने यह सुविधा दुनियाभर में बंद कर दी थी। अब दोबारा फ्री ट्रायल शुरू करने के पीछे कंपनी का मकसद नए ग्राहकों को आकर्षित करना और सब्सक्रिप्शन बढ़ाना माना जा रहा है। हालांकि, यह सुविधा अभी सभी देशों और सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

READ MORE: बैन के बाद ‘Satluj’ ने फिर खींचा लोगों का ध्यान, VIDEO VIRAL

अगर आप नया Netflix अकाउंट बनाने की सोच रहे हैं, तो साइन-अप के समय फ्री ट्रायल ऑफर जरूर जांच लें। हो सकता है कि आपको भी 15 या 30 दिन तक बिना किसी शुल्क के Netflix का आनंद लेने का मौका मिल जाए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Claude Pro
Previous Story

Claude AI सुरक्षित है या नहीं? Privacy, Security और Data Protection Guide

Latest from Entertainment

Don't Miss