Apple Event 2026: MacBook और M6 Macs होंगे लॉन्च

Apple Event 2026: MacBook और M6 Macs होंगे लॉन्च

6 mins read
22 views
October 9, 2026

Apple Event 2026 : Apple अक्टूबर में एक और लॉन्च इवेंट कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इवेंट 27 अक्टूबर के आसपास हो सकता है। इसमें कंपनी अपना पहला टचस्क्रीन MacBook, OLED स्क्रीन वाला iPad mini, M6 चिप वाला 14-इंच MacBook Pro और नया iMac पेश कर सकती है। हालांकि, Apple ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह जानकारी Bloomberg के मार्क गुरमन की रिपोर्ट में सामने आई है।

Apple अक्टूबर में लॉन्च करेगा MacBook Pro, iPad mini और Mac, जानें संभावित फीचर्स और लॉन्च की तारीख।

टचस्क्रीन वाला MacBook Pro होगा खास

इस इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा नए MacBook Pro की हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें OLED टचस्क्रीन मिलेगी। इसका डिजाइन पहले से पतला और हल्का हो सकता है। साथ ही, स्क्रीन में iPhone जैसा Dynamic Island भी मिल सकता है। यह MacBook के लिए बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि अब तक Apple के लैपटॉप में टचस्क्रीन की सुविधा नहीं मिली है। नए डिजाइन वाले मॉडल में M5 Pro और M5 Max चिप मिलने की चर्चा है। वहीं, मौजूदा डिजाइन वाले 14 इंच MacBook Pro को M6 चिप के साथ अपडेट किया जा सकता है। इसके नाम और भारत में कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

READ MORE : iPhone Duo लॉन्च होते ही Apple शेयर में क्यों आया भूचाल?

OLED स्क्रीन के साथ आएगा iPad mini?

Apple के नए iPad mini में OLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा, फ्रंट कैमरा लैंडस्केप मोड में दिया जा सकता है। स्पीकर में भी बदलाव होने की उम्मीद है। पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, OLED स्क्रीन के कारण इसकी कीमत बढ़ सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी कीमत नहीं बताई है।

M6 चिप वाला iMac भी हो सकता है लॉन्च

Apple अपने 14-इंच MacBook Pro और iMac को M6 चिप के साथ अपडेट कर सकता है। इन दोनों डिवाइस के डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, iMac नए रंगों में आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इवेंट में ऑनलाइन वीडियो प्रेजेंटेशन के साथ चुनिंदा मीडिया के लिए आमने-सामने कार्यक्रम भी हो सकता है। यह इवेंट Apple के 13 अक्टूबर को होने वाले स्मार्ट होम इवेंट के करीब दो हफ्ते बाद हो सकता है।

READ MORE : Apple और Google में Stablecoin की हलचल, नई Jobs से मिले संकेत

भारत में कब आएंगे नए प्रोडक्ट?

Apple ने अभी 27 अक्टूबर के इवेंट की पुष्टि नहीं की है। इसलिए प्रोडक्ट के फीचर्स, नाम, कीमत और उपलब्धता में बदलाव संभव है। भारत में लॉन्च की तारीख भी अभी पता नहीं है। अगर आप नया MacBook Pro या iPad mini खरीदने की सोच रहे हैं, तो आधिकारिक घोषणा तक इंतजार कर सकते हैं। नए मॉडल की कीमतें काफी ज्यादा हो सकती हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss