शुरुआती कारोबार में बाजार का यू-टर्न, कौन से शेयर चमके आज

शुरुआती कारोबार में बाजार का यू-टर्न, कौन से शेयर चमके आज

5 mins read
12 views
June 17, 2026

Stock Market Today: क्या कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट शेयर बाजार को नई रफ्तार दे पाएगी? आज सुबह बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसके बाद बाजार फिर से संभल गया और बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। शेयर बाजार में आज निवेशकों की नजरें खासतौर पर कच्चे तेल की कीमतों पर रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 5% गिरकर 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गया, जो मार्च के बाद पहली बार हुआ है।

Indian Stock Market: तीन दिन की तेजी के बाद उतार-चढ़ाव, Crude Oil 5% गिरकर 80 डॉलर से नीचे

शुरुआती कारोबार में बाजार ने दिखाई मजबूती

आज सुबह करीब 9:30 बजे BSE सेंसेक्स 89.09 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 76,897.57 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 50 17.95 अंक या 0.075% चढ़कर 24,007.10 के स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि बाजार शुक्रवार से मंगलवार तक लगातार तीन कारोबारी सत्रों में मजबूत बढ़त दर्ज कर चुका है। ऐसे में निवेशकों का भरोसा अभी भी बना हुआ दिखाई दे रहा है।

एशियाई बाजारों से मिले मिले-जुले संकेत

सुबह शुरुआती कारोबार में GIFT Nifty हरे निशान में था, लेकिन धीरे-धीरे इसमें कमजोरी देखने को मिली। वहीं एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान का Nikkei 225 और सिंगापुर का Straits Times Index बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। विशेषज्ञों का मानना है कि तेल की कीमतों में नरमी भारत जैसे आयातक देश के लिए सकारात्मक संकेत है, जिससे आने वाले दिनों में बाजार को और समर्थन मिल सकता है।

READ MORE: बाजार खुलते ही मचा बवाल! Sensex गिरा, Nifty भी टूटा

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल

सेंसेक्स के शेयरों में सुबह TRENT, Tech Mahindra, Infosys, TCS, Sun Pharma, HCL Tech, IndiGo, Hindustan Unilever, Asian Paints, Eternal और ICICI Bank प्रमुख बढ़त वाले शेयर रहे। वहीं दूसरी ओर HDFC Bank, Mahindra & Mahindra, Reliance Industries, Kotak Mahindra Bank, Power Grid और Bajaj Finserv में दबाव देखने को मिला।

READ MORE: Elon Musk का बड़ा दांव, AI कंपनी Anysphere SpaceX में शामिल होगी

आज का शेयर बाजार कारोबार फिलहाल सकारात्मक संकेत दे रहा है, लेकिन उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट निवेशकों के लिए राहत की खबर है। अब बाजार की आगे की दिशा वैश्विक संकेतों और निवेशकों की गतिविधियों पर निर्भर करेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Gold Price 17 June: सोना हुआ महंगा या सस्ता? चेक करें यहां
Previous Story

Gold Price 17 June: सोना हुआ महंगा या सस्ता? चेक करें यहां

Bitcoin में भारी गिरावट, निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?
Next Story

Bitcoin में भारी गिरावट, निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?

Latest from Latest news

Don't Miss