US-Iran बातचीत का असर, शेयर बाजार में जोरदार उछाल

US-Iran बातचीत का असर, शेयर बाजार में जोरदार उछाल

9 mins read
10 views
May 25, 2026

Oil Price Iran Deal: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और अमेरिका-ईरान के बीच जारी बातचीत में प्रगति की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। इसका असर घरेलू बाजार पर साफ दिखा, जहां शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूत बढ़त के साथ खुले।

सोमवार को शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की। Sensex करीब 800 अंक उछला और Nifty 23,950 के पार पहुंच गया। जानिए बाजार में तेजी की बड़ी वजह क्या रही।

सुबह करीब 9:15 बजे, BSE Sensex 76,200 के स्तर के ऊपर कारोबार करता नजर आया और लगभग 800 अंकों की तेजी दर्ज की गई। वहीं NSE Nifty 50 भी 1 प्रतिशत तक मजबूत होकर 23,950 के ऊपर पहुंच गया और इसमें 200 से ज्यादा अंकों की बढ़त देखी गई।

GIFT Nifty ने पहले ही दिए थे मजबूत संकेत

घरेलू बाजार खुलने से पहले ही संकेत मिल गए थे कि सोमवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ शुरुआत कर सकता है। GIFT Nifty करीब 232 अंकों की तेजी के साथ 23,976 पर कारोबार करता दिखा था, जिससे निवेशकों को गैप-अप ओपनिंग की उम्मीद थी।

प्री-ओपन सेशन में सुबह लगभग 9:08 बजे Sensex 739.58 अंक यानी 0.98 प्रतिशत बढ़कर 76,154.93 पर पहुंच गया था। वहीं, Nifty 220.95 अंक या 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,940.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

READ MORE: मोदी-मेलोनी की ‘Melody’ मूमेंट ने शेयर बाजार में मचाई Parle हलचल

अमेरिका-ईरान बातचीत से बढ़ा भरोसा

वैश्विक बाजारों में तेजी की एक बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को माना जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अमेरिका किसी जल्दबाजी में अंतिम समझौता नहीं करना चाहता। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो (Marco Rubio) ने भी कहा कि बातचीत में कुछ प्रगति हुई है। इससे निवेशकों को उम्मीद जगी है कि पश्चिम एशिया में तनाव धीरे-धीरे कम हो सकता है।

एशियाई बाजारों में भी दिखी तेजी

सोमवार सुबह एशियाई बाजारों में भी शानदार तेजी देखने को मिली। जापान का प्रमुख शेयर सूचकांक Nikkei 225 3 प्रतिशत से ज्यादा उछल गया और पहली बार 65,000 के स्तर को पार कर गया। इसके अलावा हांगकांग का Hang Seng और ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 भी मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती है, तो वैश्विक व्यापार और सप्लाई चेन पर दबाव कम हो सकता है।

READ MORE: Claude AI को मिला नया इंजन, Microsoft Maia Chip Deal हुई तय!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट

बाजार के लिए एक और राहत की खबर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की दिशा में प्रगति होती है तो Hormuz Strait दोबारा सामान्य रूप से खुल सकता है। यह दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्गों में से एक माना जाता है।

इसी उम्मीद में ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) की कीमत करीब 4 प्रतिशत गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई। भारत जैसे देश के लिए यह अच्छी खबर मानी जा रही है, क्योंकि देश अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है।

RBI के रिकॉर्ड डिविडेंड पर भी नजर

घरेलू स्तर पर निवेशकों की नजर Reserve Bank of India द्वारा सरकार को FY26 के लिए दिए गए 2.87 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड डिविडेंड पर भी बनी हुई है। जानकारों का मानना है कि इससे सरकार की वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है और खर्च बढ़ाने की क्षमता को सहारा मिल सकता है।

इस सप्ताह बाजार में क्या रहेगा अहम?

इस सप्ताह बाजार में कारोबार थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है क्योंकि बकरीद के कारण गुरुवार को बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा निवेशक कच्चे तेल की कीमतों, विदेशी निवेशकों (FII) की गतिविधियों, रुपये-डॉलर की चाल और वैश्विक बॉन्ड यील्ड पर भी नजर बनाए रखेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple के पिंक iPhone ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, Photo Viral
Previous Story

Apple के पिंक iPhone ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, Photo Viral

Latest from Business

Don't Miss