IBM Project Lightwell: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने के बाद टेक कंपनियां इसे रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत तो कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ साइबर हमले के साथ-साथ सॉफ्टवेयर सप्लाई चेन पर हमला ने चिंता बढा दी है। बैंकिंग, क्लाउड या सरकारी सिस्टम में इस्तेमाल होनेवाले हजारों ओपन सोर्स सुरक्षा के लिहाज से बड़ा जोखिम बनते जा रहे हैं। इसी खतरों से निपटने के लिए IBM और Red Hat ने Project Lightwell नाम की नई पहल शुरू की है।
IBM और Red Hat का नया प्रोजेक्ट बैंकिंग और एंटरप्राइज सेक्टर के लिए ओपन सोर्स सुरक्षा का नया मॉडल करेगा तैयार। जानिए कैसे करेगा काम।
5 अरब डॉलर का बड़ा दांव
इस कार्य के लिए आईबीएम और उसकी सहायक कंपनी Red Hat करीब 5 अरब डॉलर का निवेश करने जा रही हैं। इसके साथ 20,000 से अधिक इंजीनियरों की टीम भी बनाई गई है। कंपनी उद्देश्य ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर को शुरू से ही ज्यादा सुरक्षित बनाना है। टेक जगत में इसे अबतक के सबसे बड़े ओपन सोर्स सिक्योरिटी अभियान के तौर पर देखा जा रहा है।
एआई करेगा सुरक्षा की निगरानी
Project Lightwell का सबसे बड़ा हिस्सा इसका एआई-आधारित सिक्योरिटी सिस्टम होगा। यह सिस्टम हजारों ओपन सोर्स कोड बेस को लगातार स्कैन करेगा। एआई यह पहचान करेगा कि कौन-सी कमजोरी सबसे खतरनाक है। उसकी पहचान कर फौरन ठीक करेगा। कंपनी यह मान रही है कि वर्तमान मैनुअल सिक्योरिटी जांच अब पर्याप्त नहीं है, क्योंकि ओपन सोर्स सिस्टम बेहद तेजी से बढ़ रहा है।
केवल पैच नहीं, पूरा सिक्योर सप्लाई चेन मॉडल
यह बग फिक्सिंग के अलावे सीधे ओपन सोर्स कम्युनिटी के साथ मिलकर काम करेंगे। इसमें एआई-सहायता प्राप्त वल्नरेबिलिटी रिव्यू, लंबे समय तक लाइफसाइकल मैनेजमेंट शामिल होगा। बता दें कि प्रोजेक्ट लाइटवेल में शुरुआत से ही दुनिया के कई बड़े बैंक और फाइनेंशियल संस्थान शामिल हो गए हैं। इनमें बैंक ऑफ अमेरिका, सिटी बैंक, JPMorganChase औऱ Visa जैसी कंपनियां शामिल हैं।
है।
READ MORE- Cyber Security में सबसे बड़ा धोखा! जब रक्षक निकला हमलावर
एआई युग में ओपन सोर्स की नई भूमिका
आईबीएम के CEO Arvind Krishna ने कहा कि आज की डिजिटल अर्थव्यवस्था और आधुनिक एआई सिस्टम की नींव ओपन सोर्स पर टिकी हुई है। एआई का उपयोग के साथ ओपन सोर्स सुरक्षा की अहमियत भी बढ़ती जा रही है। आनेवाले समय में भरोसेमंद और सुरक्षित सॉफ्टवेयर सप्लाई चेन भी काफी जरूरी होगी। यह बिजनेस स्थिरता के लिए भी यह बहुत ही जरूरी है।
READ MORE- डेवलपर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Claude Code में आया स्मार्ट सिक्योरिटी गार्ड
टेक इंडस्ट्री के लिए बड़ा संकेत
उक्त बातों से पता चलता है कि अब ओपन सोर्स केवल डेवलपर्स का प्रोजेक्ट नहीं रहा। डिजिटल सेवाओं की रीढ़ बन चुका है। आनेवाले समय इसी तरह के प्रयास अन्य टेक कंपनी द्वारा करते हुए दिखाई दे जाए तो कोई आश्चर्य की बात है।
