WhatsApp Web इस्तेमाल करते हैं? आपकी चैट पढ़ सकता है कोई

WhatsApp Web इस्तेमाल करते हैं? आपकी चैट पढ़ सकता है कोई

7 mins read
1 views
November 23, 2026

WhatsApp Web Security : भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने 18 नवंबर को इस आदत को लेकर नई चेतावनी जारी की है। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली National Cybercrime Threat Analytics Unit (NCTAU) ने लोगों को WhatsApp Web का इस्तेमाल करते समय सावधान रहने की सलाह दी है।

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! दिल्ली में नई चेतावनी, एक गलती से खुल सकती हैं निजी चैट।

WhatsApp Web से कैसे चोरी हो सकती है आपकी निजी जानकारी?

NCTAU के मुताबिक, कंप्यूटर पर WhatsApp Web का सत्र चालू रहने पर कोई दूसरा व्यक्ति उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। खासकर ऑफिस, साइबर कैफे और साझा कंप्यूटर पर यह खतरा बढ़ जाता है। मान लीजिए, आपने ऑफिस के कंप्यूटर पर WhatsApp Web खोला। कुछ मैसेज पढ़े और काम खत्म होने पर सिर्फ ब्राउजर बंद कर दिया। आपको लगेगा कि अकाउंट बंद हो गया, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आपका सत्र चालू है और किसी दूसरे व्यक्ति को उस कंप्यूटर तक पहुंच मिल जाती है, तो वह आपकी निजी बातचीत पढ़ सकता है। वह आपके संपर्कों और ग्रुप चैट तक भी पहुंच सकता है।

आपके नाम से भेजे जा सकते हैं फर्जी मैसेज

सरकारी चेतावनी के मुताबिक, कोई अनजान व्यक्ति आपके WhatsApp अकाउंट से दूसरों को मैसेज भेज सकता है। वह आपके दोस्त, रिश्तेदार या ऑफिस के सहकर्मी बनकर ठगी भी कर सकता है। इस तरह के मामलों में लोगों को धोखेबाज पर शक करना मुश्किल हो जाता है। वजह साफ है। मैसेज आपके ही नंबर और पहचान से आता दिखाई देता है, इसलिए साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web खुला छोड़ना सिर्फ निजी जानकारी का मामला नहीं है। इससे आपके परिचित भी साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

READ MORE:  WhatsApp पर Block होने का कैसे पता लगाएं?

सरकार ने WhatsApp Web यूजर्स को क्या सलाह दी?

  • हर बार इस्तेमाल के बाद WhatsApp Web से खुद लॉगआउट करें।
  • साइबर कैफे, होटल या दूसरे के कंप्यूटर पर इसका इस्तेमाल न करें।
  • निजी, बैंकिंग और ऑफिस की गोपनीय जानकारी वाली बातचीत से बचें।
  • कंप्यूटर, ब्राउजर और सुरक्षा सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें।
  • किसी भी अनजान मैसेज या असामान्य गतिविधि पर नजर रखें।

क्या Incognito Mode में WhatsApp Web चलाना सुरक्षित है?

सरकार के मुताबिक, अगर किसी भरोसेमंद कंप्यूटर पर थोड़े समय के लिए WhatsApp Web चलाना जरूरी हो, तो Incognito या Private Browsing मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें, Incognito Mode पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं देता। इसका इस्तेमाल करने के बाद भी आपको खुद लॉगआउट करना होगा। खासकर वित्तीय, सरकारी और गोपनीय जानकारी से जुड़े काम के लिए ऑफिस के साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

READ MORE: WhatsApp Privacy और Security Settings कैसे करें?

क्या WhatsApp हैक हो गया है?

सरकारी चेतावनी में WhatsApp पर किसी नए सुरक्षा दोष या बड़े पैमाने पर अकाउंट हैक होने की पुष्टि नहीं की गई है। इसमें मुख्य रूप से चालू वेब सत्र को खुला छोड़ने से पैदा होने वाले खतरे के बारे में बताया गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss