Xiaomi-17T-and-Xiaomi-17T-Pro

Xiaomi 17T Series आज होगी लॉन्च, कैमरा करेगा यूजर को अट्रैक्ट

7 mins read
8 views
May 28, 2026

Xiaomi 17T Launch: स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi आज अपनी नई Xiaomi 17T Series को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में कंपनी Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro स्मार्टफोन पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के अनुसार, इन फोनों में बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और Leica कैमरा टेक्नोलॉजी जैसे कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी की यह नई T-Series, फ्लैगशिप Xiaomi 17 के ठीक नीचे रखी जा सकती है। यानी यूजर्स को कम कीमत में फ्लैगशिप जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Xiaomi आज अपनी नई 17T सीरीज लॉन्च करने जा रही है। Xiaomi 17T और 17T Pro में बड़ी बैटरी, Leica कैमरा, दमदार प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग जैसे कई शानदार फीचर्स मिल सकते हैं।

कब और कहां देख सकते हैं लॉन्च इवेंट?

Xiaomi 17T Series का ग्लोबल लॉन्च इवेंट आज 02:00 PM GMT+2 यानी भारतीय समय के अनुसार शाम 05:30 बजे (IST) शुरू होगा। जो लोग इस लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं, वे कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर जाकर इसे देख सकते हैं। इसके अलावा, Xiaomi 17T का भारत में लॉन्च 4 जून को होने की बात कही जा रही है। कंपनी इस इवेंट में स्मार्टफोन के साथ Watch S5 (46mm) स्मार्टवॉच भी पेश कर सकती है। इससे Xiaomi अपने स्मार्ट डिवाइस इकोसिस्टम को और मजबूत करना चाहती है।

कितनी हो सकती है कीमत?

यूरोप में लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 17T के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 749 यूरो (लगभग 83,950 रुपये) हो सकती है। वहीं, Xiaomi 17T Pro के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 999 यूरो (करीब 1,12,000 रुपये) तक जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत की पुष्टि नहीं की है।

READ MORE: इस देश में Xiaomi ने पेश किया पूरा AI इकोसिस्टम

Xiaomi 17T और 17T Pro में क्या होगा खास?

लीक्स के अनुसार, दोनों स्मार्टफोन में MediaTek प्रोसेसर मिलेगा, लेकिन दोनों के चिपसेट अलग होंगे। Xiaomi 17T में Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है, जबकि Xiaomi 17T Pro में ज्यादा ताकतवर Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस दे सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होगा। दूसरी तरफ, रेगुलर Xiaomi 17T में 6.59 इंच AMOLED स्क्रीन मिलने की संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। दोनों स्मार्टफोन में 32MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

READ MORE: YouTube का नया फीचर सबको चौंकाएगा, कैसे करें एक्टिव?

कैमरा और बैटरी पर बड़ा फोकस

कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों मॉडल में Leica ब्रांडिंग के साथ ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिल सकता है। Xiaomi 17T में 50MP Light Fusion 800 प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है, जबकि 17T Pro में ज्यादा बेहतर 50MP Light Fusion 950 सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, दोनों फोन में 50MP 5x टेलीफोटो कैमरा और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बैटरी की बात करें तो Xiaomi 17T में 6500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं Xiaomi 17T Pro में बड़ी 7000mAh बैटरी, 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Fuel Crisis के बीच राहत: पेट्रोल-डीजल पर रोज 550 करोड़ नुकसान
Previous Story

Fuel Crisis के बीच राहत: पेट्रोल-डीजल पर रोज 550 करोड़ नुकसान

Google-Engineer-AlphaRaccoon-Charged
Next Story

Google इंजीनियर पर Insider Trading का आरोप, Polymarket से कमाए करोड़ों

Latest from Gadgets

Don't Miss