Google Data Leak: अमेरिका में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां Google के एक इंजीनियर पर गोपनीय जानकारी का गलत इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये कमाने का आरोप लगा है। अमेरिकी फेडरल प्रॉसिक्यूटर्स ने Google इंजीनियर मिशेल स्पैग्नुओलो (Michele Spagnuolo) के खिलाफ Insider Trading का मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि उन्होंने Google के सीक्रेट सर्च डेटा का फायदा उठाकर क्रिप्टो आधारित प्रेडिक्शन प्लेटफॉर्म Polymarket पर दांव लगाए और करीब 1.2 मिलियन डॉलर (लगभग 12 करोड़ रुपये से ज्यादा) का मुनाफा कमाया।
Google इंजीनियर पर गोपनीय सर्च डेटा का गलत इस्तेमाल कर Polymarket से करोड़ों कमाने का आरोप, जानिए Insider Trading और पूरा मामला।
रिपोर्ट के मुताबिक, मिशेल स्पैग्नुओलो ऑनलाइन दुनिया में ‘AlphaRaccoon’ नाम से जाने जाते थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने Google की बेहद गोपनीय ‘Year in Search 2025’ रैंकिंग जारी होने से पहले कंपनी के अंदर मौजूद डेटा को एक्सेस किया और उसी आधार पर Polymarket पर पैसे लगाए।
क्या है पूरा मामला?
अमेरिकी अदालत में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, मिशेल स्पैग्नुओलो ने Google के आंतरिक सिस्टम से 2025 की ‘Year in Search’ लिस्ट से जुड़ी जानकारी हासिल की। यह डेटा सार्वजनिक नहीं था और Google इसे बेहद गोपनीय मानता था। जांच में कहा गया कि कंपनी के सिस्टम में इस जानकारी पर साफ तौर पर ‘Google Confidential’ का चेतावनी संदेश भी लगा हुआ था। अधिकारियों का दावा है कि स्पैग्नुओलो ने 2025 के आखिर में कई बार इस डेटा को देखा और फिर तुरंत Polymarket पर उन घटनाओं से जुड़े बड़े दांव लगाए, जिनकी संभावना बाजार में बेहद कम मानी जा रही थी।
As I’ve stated repeatedly, if you commit fraud, insider trade, or manipulate markets, you will face the full force of the law. Today, the @CFTC took parallel action with @SDNYnews to charge an individual with insider trading involving event contracts.
⁰Our Division of… https://t.co/LZbHMY766M— Mike Selig (@ChairmanSelig) May 28, 2026
एक दांव ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान
इस मामले में एक खास उदाहरण सामने आया है, जिसमें म्यूजिक आर्टिस्ट d4vd का नाम शामिल है। अभियोजकों का कहना है कि Polymarket के ट्रेडर्स को लगभग उम्मीद नहीं थी कि d4vd Google पर साल का सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला व्यक्ति बनेगा, लेकिन जांच एजेंसियों के मुताबिक, Google की आंतरिक रैंकिंग पहले ही दिखा रही थी कि d4vd टॉप पर है। इसी जानकारी का फायदा उठाकर मिशेल ने पहले से दांव लगाया और बाद में बड़ा मुनाफा कमाया।
पैसे छिपाने की भी कोशिश का आरोप
जांच एजेंसियों ने यह भी आरोप लगाया है कि मिशेल स्पैग्नुओलो ने कमाई गई क्रिप्टो रकम को छिपाने की कोशिश की। कोर्ट फाइलिंग के अनुसार, उन्होंने कई ब्लॉकचेन ट्रांजैक्शन किए, टोकन स्वैपिंग सर्विस का इस्तेमाल किया और ऐसे ट्रांसफर सिस्टम अपनाए जो लेनदेन की जानकारी छिपाने के लिए जाने जाते हैं। जांचकर्ताओं ने कुछ डिजिटल वॉलेट्स को भी मिशेल से जुड़ा बताया है। अधिकारियों का कहना है कि इन खातों से Polymarket और अन्य क्रिप्टो सेवाओं के जरिए रकम को इधर-उधर भेजा गया।
READ MORE: Ethereum Foundation में हलचल, Vitalik Buterin ने तोड़ी चुप्पी
किन आरोपों का सामना कर रहे हैं इंजीनियर?
फेडरल प्रॉसिक्यूटर्स ने मिशेल स्पैग्नुओलो पर Commodities Fraud, Wire Fraud और Money Laundering जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला अब अमेरिका में तेजी से बढ़ते Prediction Market सेक्टर पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
READ MORE: डॉलर के सामने रुपया फिर लुढ़का, तेल संकट ने बढ़ाई चिंता
Polymarket और रेगुलेटर्स की बढ़ी चिंता
मामला सामने आने के बाद अमेरिकी रेगुलेटर्स ने भी सख्त रुख अपनाया है। CFTC चेयरमैन माइक सेलिग ने कहा कि Prediction Markets और Crypto Trading में किसी तरह की धोखाधड़ी, Insider Trading या Market Manipulation को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, Polymarket ने कहा कि उसने जांच एजेंसियों के साथ सहयोग किया है और संदिग्ध ट्रेडिंग गतिविधियों की पहचान में मदद की है। कंपनी का दावा है कि उसकी शिकायतों के आधार पर इस इंडस्ट्री में अब तक दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
